Search KhabarFast

Press ESC to close

Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट, 15-17 नए चेहरों को मिल सकता है मौका!

Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट, 15-17 नए चेहरों को मिल सकता है मौका!

Modi Cabinet Reshuffle: भाजपा की नई टीम का गठन होने के बाद अब सरकार की बारी है। बताया जा रहा है कि मोदी कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है। मंत्रिमंडल से कई दिग्गजों की छुट्टी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। युवा चेहरे को मौका मिलने की बात कही जा रही है।  

चर्चा ये भी चल रही है कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को प्रमोशन मिल सकता है। नितिन गडकरी के मंत्रालय बदलने की भी चर्चाएं हो रही है। यही नहीं कई पुराने दिग्गजों की भी छुट्टी होने की आशंका है। 15-17 नए चेहर को मंत्री बनाया जा सकता है।

अश्विनी वैष्णव का प्रमोशन

अभी अश्विनी वैष्णव तीन-तीन मंत्रालय संभाल रहे हैं। रेलवे, सूचना एंव प्रसारण और आईटी मंत्रालय उनके पास है। ऐसे में उनसे कुछ मंत्रालय उनसे लिया जा सकता है। उन्हें टॉप फाइव में भी लाने की चर्चा हो रही है। इसके अलावा शिक्षा मंत्रालय पर भी बड़ा फैसला हो सकता हबै। फिलहाल प्रह्लाद जोशी के पास शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार है। बताया जा रहा है कि सितंबर या अक्टूबर में मंत्रिमंडल में फेरबदल होने की संभावना है।

आने वाले चुनाव पर भी नजर

दरअसल, साल 2027 की शुरुआत में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब सबसे अहम है। इन तीनों राज्यों के समीकरण का ध्यान रखते हुए भी मंत्रिमंडल में बदलाव देखने को मिल सकता है। पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर भी चर्चाएं चल रही है। उत्तर प्रदेश से भी नए नाम देखने को मिल सकते हैं। अब ये देखने वाली बात होगी कि मंत्रिमंडल में किन-किन चेहरों को मौका मिलता है।      
Also read: Oracle में फिर छंटनी की तैयारी, भारत में हजारों कर्मचारियों पर पड़ सकता है असर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast