Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttrakhand News:खजान दास ने शहीद स्थल पर दी मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजली, बोले- राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए

Uttrakhand News:खजान दास ने शहीद स्थल पर दी मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजली, बोले- राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री खजान दास ने मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदो की स्मृति में देहरादून स्थित शहीद स्थल पर राज्य निर्माण के लिये अपनी जान देने वाले वीर अमर शहीदो को याद करते हुये श्रद्धांजलि दी।

दास ने अमर शहीदों को नमन् करते हुये कहा कि हम सबको उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों की भावनाओं और उनके सपनों के अनुरूप एकजुट होकर उत्तराखण्ड को सशक्त एंव समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिये।

भावुक कर देने वाला गौरवशाली दिन- खजान दास  

इस अवसर पर दास नें कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए अत्यंत भावुक कर देने वाला एक गौरवशाली दिन है।आज का दिन इतिहास में 'मसूरी गोलीकांड' के रूप में दर्ज हो गया था जब वर्ष 02 सितम्बर 1994 को खटीमा गोलीकांड के विरोध में मसूरी में राज्य आंदोलनकारी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे उस दौरान निहत्थे मातृशक्ति एंव आन्दोलनकारियों पर तत्कालीन समाजवादी सरकार के इसारे पर पुलिस द्वारा बर्बरता से गोलियां चलाई गई, गोलीकांड मे बेलमती चौहान, हंसा धनाई, बलबीर सिंह नेगी, धनपत सिंह, मदन मोहन ममगाईं, राय सिंह बंगारी शहीद हो गये थे और आंदोलनकारियों को बचाने के प्रयास में  पुलिस उपाधीक्षक उमाकांत त्रिपाठी भी  शहीद हो गये थें, यह हमारे लिये केवल एक रस्म नहीं है।

शहीदों का बलिदान सीख देता है-खजान दास  

आज का दिन हमें याद दिलाता है कि आज हम जिस स्वतंत्र उत्तराखंड राज्य में सांस ले रहे हैं यह सब राज्य आन्दोलन के शहीदों के बलिदान का फल है, जिसकी बुनियाद शहीदों के खून से सींची गई है। इन वीर शहीदों का बलिदान हमें सीख देता है कि हम एकजुट रहें और अपने राज्य के विकास, संस्कृति,  जल-जंगल और जमीन की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहें  यही शहीदों के  प्रति हमारी सच्ची पुष्पांजलि और श्रद्धांजलि होगी।

अन्य जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस दौरान काबिना मंत्री दास नें उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपनी अहम भुमिका निभाने वाले राज्य आन्दोंलनकारी एंव पूर्व विधायक रणजीत सिह बर्मा को भी याद किया तथा उन्हे पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अनेक राज्य आन्दोलनकारियों सहित  निदेशक जीएमवीएन विशाल गुप्ता, पार्षद रोहन चंदेल, मंडल महामंत्री, राहुल पंवार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा, सोनी रावत, सुखबीर सिंह, अशोक राठौर, सत्यम शर्मा आदि मौजूद रहे ।                                                                                       

Also read: Uttar Pradesh News: नहीं थम रहा गंगा-यमुना का जलस्तर, प्रयागराज में बाढ़ की स्थिति; कई रिहायशी इलाके जलमग्र

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Punjab News:लुधियाना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो गैंगस्टर ढेर; ब्लड डोनेशन कैंप में हमले की थी साजिश

Punjab News:पंजाब के लुधियाना में रविवार शाम पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दो गैंगस्टर मारे गए। यह एनकाउंटर आत्म नगर में हुआ। पुलिस के मुताबिक, दोनों बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक ब्लड डोनेशन कैंप में कुछ लोगों को निशाना बनाने के इरादे से पहुंचे थे। पुलिस को इसकी भनक लग गई थी और टीम दोनों का पीछा कर रही थी।

Uttrakhand News:‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’पर CM धामी का युवाओं से संवाद, बोले- युवा नौकरी लेने वाले नहीं, देने वाले बनें

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित ‘मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन’कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद किया। ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर के विद्यार्थियों के विचार, सुझाव, सपने और विकसित उत्तराखंड की उनकी परिकल्पना जानी।

Uttrakhand News:सीएम धामी के कुशल यात्रा प्रबंधन ने चारधाम यात्रा को दी नई गति, पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु

Uttrakhand News:उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। यमुनोत्री के बाद अब गंगोत्री धाम में भी श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यात्रा के 147 दिनों यानी 12 सितंबर तक 50 लाख 28 हजार 497 श्रद्धालु चारधाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 45 लाख 9 हजार 324 था। यानी इस बार अब तक 5 लाख 19 हजार 173 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच चुके हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast