Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के रोहिणी में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, घर का सामान मिला बिखरा, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के रोहिणी में बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, घर का सामान मिला बिखरा, जांच में जुटी पुलिस

Delhi News: दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. घटना रोहिणी साउथ थाना क्षेत्र के सेक्टर-3 इलाके की है, जहां 60 वर्षीय राकेश खन्ना का शव उनके घर से बरामद हुआ। शुरुआती जांच में बुजुर्ग के शरीर पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं।

बताया जा रहा है कि राकेश खन्ना अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे और घटना के वक्त वह घर में अकेले मौजूद थे। परिजन जब घर पहुंचे तो घर का सामान बिखरा हुआ मिला. इसी वजह से आशंका जताई जा रही है कि घर में लूटपाट की कोशिश की गई हो सकती है। हालांकि, घर में लूटपाट हुई थी या नहीं और बुजुर्ग की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही जिले के डीसीपी समेत तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। क्राइम टीम ने भी घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं।

बताया जा रहा है कि राकेश खन्ना शेयर बाजार में निवेश किया करते थे। इस पहलू को भी पुलिस जांच में शामिल कर रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के दौरान घर के आसपास कौन-कौन लोग मौजूद थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई हैं। फिलहाल बुजुर्ग की मौत हत्या है या किसी हादसे का नतीजा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: शाहदरा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद, 22 साल का युवक गिरफ्तार

Delhi News: दिल्ली के शाहदरा जिले की पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने दिल्ली में एक 22 वर्षीय कथित ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 60.52 ग्राम हेरोइन बरामद की है। यह जानकारी शाहदरा जिले के डीसीपी आरपी मीना ने शुक्रवार को दी।

एकतरफा प्यार ने की हैवानियत....11वीं की छात्रा का अपहरण, जंगल में रातभर रखा; 5 आरोपी गिरफ्तार

झारखंड गुमला में एकतरफा प्यार में 18 साल की 11वीं कक्षा की छात्रा के अपहरण का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले एक सीनियर छात्र ने चार अन्य युवकों के साथ मिलकर छात्रा का अपहरण किया।

रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast