Search KhabarFast

Press ESC to close

Ram Madnir CEO: राम मंदिर को मिला पहला CEO, पू्र्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली कमान

Ram Madnir CEO: राम मंदिर को मिला पहला CEO, पू्र्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को मिली कमान

Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO के नाम ऐलान हो गया है। भारतीय वायुसेना के पूर्व एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा सीईओ चुने गए हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न कमांड की कमान संभाली थी।

उन्होंने इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के डिप्टी चीफ के तौर पर काम किया है। वह इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ में डॉक्ट्रिन, ऑर्गनाइजेशन और ट्रेनिंग के डिप्टी चीफ भी रह चुके हैं।

कैसे चुना गया सीईओ

सीईओ के चयन प्रक्रिया में एआई आधारित स्क्रीनिंग के साथ मैनुअल मूल्यांकन का इस्तेमाल किया गया। आवेदनों की जांच के लिए 600 अंकों का मूल्यांकन प्रारूप तैयार किया गया था। प्रारंभिक मूल्यांकन में 3577 उम्मीदवार ने आवेदन किया था। जिनमें 470 से उससे अधिक नंबर पाने वाले उम्मीदवार का चयन किया गया। इसके बाद 11 और 12 अगस्त को अयोध्या में 108 उम्मीदवारों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत की गई और 16 उम्मीदवार का इंटरव्यू किया गया। अब फाइनल राउंड के इंटरव्यू में जितेंद्र मिश्रा को सीईओ चुना गया।

कौन हैं एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा

बता दें कि जितेंद्र मिश्रा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं। उन्होंने 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायुसेना में फाइटर पायलट के तौर कमीशन प्राप्त किया था। उन्होंने अपने करियर में 18 से अधिक प्रकार के विमानों से उड़ान भरी और 3000 घंटे से अधिक का उड़ान भरने का अनुभव है। एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा भारतीय वायुसेना में कमांडिंग-इन-चीफ जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उनके पास अमेरिका और ब्रिटेन के रक्षा संस्थानों से ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके नेतृत्व और समन्वय बिठाने का लंबा अनुभव है। 
Also read: Oracle में फिर छंटनी की तैयारी, भारत में हजारों कर्मचारियों पर पड़ सकता है असर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast