Search KhabarFast

Press ESC to close

Railway Jobs: 10वीं-12वीं-ITI पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, रेलवे में निकली 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

Railway Jobs: 10वीं-12वीं-ITI पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, रेलवे में निकली 4,471 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती; यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

Railway Naukari 2026: अगर आप 10वीं पास है और रेलवे में नौकरी करना चाहते है, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, दक्षिणी रेलवे ने युवाओं के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसके तहत फ्रेशर और ITI पास कैंडिडेट्स को बड़ा मौका मिलने वाला है। नोटिफिकेशन के अनुसार, दक्षिणी रेलवे ने 10वीं और ITI पास उम्मीदवारो के लिए कुल 4,471 पद के लिए भर्तियां निकाली है। रेलवे ने Apprentice Recruitment 2026-27 के लिए आवेदन मांगे हैं। हालांकि, रेलवे की ये भर्ती केवल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए है, ये किसी भी उम्मीदवारों के लिए स्थायी नौकरी का जरिया नहीं है।

बता दें, ये भर्ती दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के उम्मीदवारों के लिए निकाली गई है। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय से पहले दक्षिणी रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइन पर जाकर विजिट कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी डिटेल्स

आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 28 अगस्त 2026

आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख - 7 सितंबर 2026 (शाम 5 बजे तक)

किस पद कितनी वैकेसी? 

कुल पद - 4,471 पद

फ्रेशर कैटेगरी - 163 पद

Ex-ITI कैटेगरी - 4,308 पद  

Also read: Share Market Crash: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच शेयर मार्केट में हाहाकार, सेंसेक्स 700 अंक लुढ़का; निफ्टी का भी बुरा हाल

योग्यता पात्रता

फ्रेशर कैटेगरी के लिए शैक्षणिक योग्यता - 10वीं या 12वीं में न्यूनतम 50% नंबर के साथ पास होना चाहिए।  

Ex-ITI कैटेगरी के लिए शैक्षणिक योग्यता -  10वीं में न्यूनतम 50% नंबर के साथ पास होना जरूरी है। इसके अलावा ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए।

आयु सीमा

फ्रेशर कैटेगरी के लिए आयु सीमा - न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 22 साल होनी चाहिए।

Ex-ITI कैटेगरी के लिए आयु सीमा - न्यूनतम आयु 15 साल और अधिकतम आयु 22 साल होनी चाहिए।  

उम्मीदवारों को सेलेक्शन कैसे होगा?  

बता दें, उम्मीदवारों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। यानी रेलवे की इस नैौकरी के लिए उम्मीदवारोों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी।

उम्मीदवारों को कितना मिलेगा स्टाइपेंड?

उम्मीदवारों का चयन होने के बाद फ्रेशर कैटेगरी वालों को हर महीने 8,200 रुपय का स्टाइपेंड दिया जाएगा। जबकि 12वीं पास फ्रेशर और Ex-ITI कैटेगरी के उम्मीदवारों को हर महीने 9,600  रुपय का स्टाइपेंड दिया जाएगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: सोने में मामूली गिरावट, चांदी 4.24% लुढ़की, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 11 September 2026: MCX पर सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज हुई, जबकि चांदी 4.24% टूट गई। जानें आज सोने और चांदी के ताजा रेट।

Gold Silver Rate Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी मजबूत, जानें दिल्ली-मुंबई समेत 4 शहरों के रेट

13 सितंबर 2026 को भारत में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में मांग, महंगाई और डॉलर-रुपये की चाल का असर कीमती धातुओं के दाम पर पड़ रहा है।

Gold-Silver Price Today 12 September 2026: सोना-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, Gold-Silver Rate ने फिर चौंकाया, जानें आज के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 12 September 2026: सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहने से पहले दिल्ली में सोने का भाव 2,700 रुपये गिरकर सभी टैक्स समेत 1,55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, MCX पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 129 रुपये यानी 0.08% की गिरावट के साथ 1,52,655 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 1,52,784 रुपये पर बंद हुआ था। बुलियन्स के अनुसार 24 कैरेट सोना 1,53,240 रुपये और गुडरिटर्न्स के मुताबिक 1,53,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 4,390 डॉलर प्रति औंस दर्ज किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast