Search KhabarFast

Press ESC to close

ऑनलाइन हो रही अमोनियम नाइट्रेट की बिक्री, CCPA ने की बड़ी कार्रवाई; Dial4Trade पर लगा 10 लाख का जुर्माना

ऑनलाइन हो रही अमोनियम नाइट्रेट की बिक्री, CCPA ने की बड़ी कार्रवाई; Dial4Trade पर लगा 10 लाख  का जुर्माना

CCPA Action: केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Dial4Trade Technologies Private Limited पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई अमोनियम नाइट्रेट की ऑनलाइन लिस्टिंग, विज्ञापन और बिक्री की सुविधा देने के मामले में की गई है। CCPA के मुताबिक, प्लेटफॉर्म पर इस नियंत्रित पदार्थ की बिक्री के लिए जरूरी कानूनी और सुरक्षा नियमों का पर्याप्त पालन नहीं किया गया था। CCPA ने Dial4Trade को अमोनियम नाइट्रेट की लिस्टिंग, होस्टिंग, विज्ञापन और बिक्री की सुविधा तुरंत बंद करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही ऐसे किसी अन्य पदार्थ की ऑनलाइन बिक्री की सुविधा भी रोकने को कहा गया है, जिसे Explosives Act, 1884 के तहत विस्फोटक की श्रेणी में रखा गया है। 

B2B प्लेटफॉर्म होने की दलील खारिज

Dial4Trade ने खुद को केवल B2B मार्केटप्लेस बताते हुए तर्क दिया था कि तीसरे पक्ष के विक्रेताओं की ओर से अपलोड किए गए उत्पादों की जिम्मेदारी उसकी नहीं है। हालांकि, CCPA ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया। प्राधिकरण ने पाया कि प्लेटफॉर्म पर अमोनियम नाइट्रेट की बेहद कम मात्रा, यहां तक कि एक यूनिट तक, खरीदने के लिए उपलब्ध थी। साथ ही न्यूनतम ऑर्डर की शर्त और संस्थागत खरीदारों के सत्यापन जैसी व्यवस्थाएं भी नहीं थीं। 

जरूरी लाइसेंस और खरीदार की जानकारी नहीं

CCPA के अनुसार, लिस्टिंग में विक्रेता के वैध PESO लाइसेंस, खरीदार की पहचान और उसके लाइसेंस की स्थिति जैसी जरूरी जानकारी का पर्याप्त सत्यापन नहीं किया गया था। लेन-देन की निगरानी और अमोनियम नाइट्रेट के इस्तेमाल से जुड़े कानूनी प्रतिबंधों की जानकारी भी स्पष्ट रूप से नहीं दी गई थी। प्राधिकरण ने यह भी कहा कि कुछ लिस्टिंग में विस्फोट और धमाके वाली तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था। इससे खतरनाक पदार्थ की प्रकृति समझाने के बजाय लोगों का ध्यान उत्पाद की ओर आकर्षित होने की संभावना थी। 

सात अन्य प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में 

CCPA ने कहा कि नियंत्रित विस्फोटक पदार्थ को सामान्य उत्पाद की तरह ऑनलाइन पेश करना और उसके लिए जरूरी लाइसेंस की जानकारी नहीं देना भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार व्यवहार माना जा सकता है। यह मामला सिर्फ Dial4Trade तक सीमित नहीं है। CCPA अमोनियम नाइट्रेट, गन पाउडर, पिक्रिक एसिड और PETN जैसे खतरनाक पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री की भी जांच कर रहा है। IndiaMART, Justdial, Sigma-Aldrich India, Exporters India, Ibuychemikals, Alpha Chemika और TradeIndia समेत सात अन्य प्लेटफॉर्म भी जांच के दायरे में हैं। CCPA ने Dial4Trade को आदेश की तारीख से 15 दिनों के भीतर अनुपालन रिपोर्ट जमा करने को कहा है।

Also read: Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की आहट, 15-17 नए चेहरों को मिल सकता है मौका!

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी...'ब्रिक्स समिट के डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल

Rahul Gandhi Social Media Post: ब्रिक्स समिट के पहले दिन मेहमानों के लिए डिनर का आयोजन किया गया था। जिसमें भारत समेत विश्वभर के नेता शामिल हुए। अब डिनर के मेन्यू पर राहुल गांधी ने सवाल खड़े किए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि भारत के 80 फीसदी लोग मांसहारी है और गैर-शाकाहारी खाना स्वादिष्ट होता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिक्स के डिनर में शाकाहारी खाना परोसा गया। डिनर का आयोजन भारत मंडपम् में किया गया था।

BRICS Summit 2026: 3 दिन, 15 द्विपक्षीय बैठकें और 20 बड़े मुद्दे, जानिए भारत की कूटनीतिक ताकत

BRICS Summit 2026: दिल्ली में 12 और 13 सितंबर को आयोजित 18वें ब्रिक्स समिट शिखर सम्मेलन में वैश्विक राजनीति से लेकर आतंकवाद, पश्चिम एशिया संकट, व्यापार, डॉलर के विकल्प और ग्लोबल साउथ की भूमिका जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। भारत की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में नई दिल्ली घोषणापत्र जारी किया गया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स नेताओं के सम्मान में डिनर की मेजबानी की।

'2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC',अमित शाह ने बताया मोदी सरकार का बड़ा संकल्प

Amit Shah On UCC Implementation:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकारें 2029 से पहले देश के 21 राज्यों में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करेंगी। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की 25 साल की राजनीतिक यात्रा का भी जिक्र किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast