Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा ने रचा इतिहास! SGST संग्रह में देशभर में सबसे ज्यादा 29% की वृद्धि, अगस्त में जुटे ₹4,982 करोड़

Haryana News: हरियाणा ने रचा इतिहास! SGST संग्रह में देशभर में सबसे ज्यादा 29% की वृद्धि, अगस्त में जुटे ₹4,982 करोड़

Haryana News: हरियाणा ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह में 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है, जो देश के सभी राज्यों में सर्वाधिक है। इस अवधि में प्रदेश का एसजीएसटी संग्रह 24,662 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 19,174 करोड़ रुपये था। राज्य की यह वृद्धि राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 16 प्रतिशत से लगभग दोगुनी है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अगस्त 2026 में भी हरियाणा ने एसजीएसटी संग्रह में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। इस माह राज्य को एसजीएसटी (समायोजन के बाद) से 4,982 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि पिछले वर्ष अगस्त माह में यह संग्रह 4,119 करोड़ रुपये था। इस प्रकार अगस्त 2026 में एसजीएसटी संग्रह में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, जो राष्ट्रीय औसत वृद्धि दर 13 प्रतिशत से अधिक है।

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा में वर्तमान में कुल 6.63 लाख जीएसटी करदाता हैं। यह संख्या देश के कुल जीएसटी करदाताओं की 4 प्रतिशत से भी कम है। इसके बावजूद देश के कुल जीएसटी संग्रह (एसजीएसटी+सीजीएसटी+आईजीएसटी) में हरियाणा का योगदान लगभग 7.7 प्रतिशत है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश में वैट और सीएसटी संग्रह में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 2026-27 के पहले पांच महीनों में वैट और सीएसटी से 5,768 करोड़ रुपये का संग्रह हुआ है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 5,067 करोड़ रुपये था। इस प्रकार वैट और सीएसटी संग्रह में 13.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:खजान दास ने शहीद स्थल पर दी मसूरी गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजली, बोले- राज्य बनाने का संकल्प लेना चाहिए

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री खजान दास ने मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदो की स्मृति में देहरादून स्थित शहीद स्थल पर राज्य निर्माण के लिये अपनी जान देने वाले वीर अमर शहीदो को याद करते हुये श्रद्धांजलि दी।

वकील को बर्थडे पार्टी नहीं देना पड़ा भारी, दोस्त ने नोटिस भेजकर ठोका 41 हजार का दावा

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के दामोह से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक वकील को बर्थडे पार्टी का वादा करने नहीं देना भारी पड़ गया। यहां तक की दोस्त ने वकील को नोटिस भेजकर 41 हजार रुपए का दावा भी ठोक दिया है।

Jammu-Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सियासी घमासान, BJP की उमर अब्दुल्ला को चुनौती

जम्मू-कश्मीर में राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष के नेता और बीजेपी नेता सुनील शर्मा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को बड़ी चुनौती दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast