Search KhabarFast

Press ESC to close

सत्ता की दौड़ में आमने-सामने आए रिश्ते…बेटे के खिलाफ प्रचार करेंगी राबड़ी देवी? जानिए उनका जवाब

सत्ता की दौड़ में आमने-सामने आए रिश्ते…बेटे के खिलाफ प्रचार करेंगी राबड़ी देवी? जानिए उनका जवाब

Bihar Elections 2025: बिहार के चुनावी माहौल में मोकामा में आरजेडी सदस्य दुलारचंद यादव की हत्या ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने कहा कि जब गरीब का राज होता है तो उसे जंगलराज कहा जाता है, लेकिन जब हत्या और अपराध सत्ता संरक्षण में होते हैं तो इसे क्या कहा जाए? उन्होंने कहा कि उनके शासनकाल में गरीबों को उनके हक के लिए खड़ा किया गया था, जबकि वर्तमान में अपराध और हत्या बढ़ रहे हैं। राबड़ी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा और कहा, “हम लोग दुश्मन नहीं बनाते, वो लोग बनाते हैं।”

तेजस्वी और तेज प्रताप पर स्पष्ट स्थिति

राबड़ी देवी ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने बेटे तेज प्रताप यादव के बारे में स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा, "मन से तो बेटा है, पर पार्टी और घर की वजह से वह अलग हुआ है। प्रचार में नहीं जाऊंगी, लेकिन दिल में है कि चुनाव जीतें।" तेजस्वी और तेज प्रताप के बीच मतभेदों पर उन्होंने कहा कि परिवार में कभी कुछ हो सकता है, लेकिन भाई-बहन एक हैं। राबड़ी ने तेजस्वी पर भरोसा जताते हुए कहा कि उनके प्रयास और काम करने की क्षमता से बिहार में बदलाव आएगा।

बीजेपी और एनडीए पर तीखा हमला

राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी सत्ता संरक्षण में बढ़ते अपराध पर भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो उनके खिलाफ खड़ा होता है, उसे दबा दिया जाता है और मुजफ्फरपुर बालिका गृह की बच्चियों को न्याय कब मिलेगा। राबड़ी देवी ने जनता से अपील की कि पांच किलो राशन के बहकावे में न आएं और तेजस्वी यादव को जिताएं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर घर तक सरकारी नौकरी पहुंचेगी और पारिवारिक रिश्ते कभी नहीं टूटते। उन्होंने वर्तमान हालात पर कटाक्ष करते हुए कहा, “आज अपराध बढ़ रहा है, तो क्या अब जंगलराज नहीं, आसाराम का राज चल रहा है?”

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुर्शिदाबाद में कांग्रेस के दिग्गज अधीर रंजन चौधरी पर हमला, TMC-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भिड़ंत

West Bengal Election:पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव करीब आते देख चुनाव प्रचार तेज हो गया है। राजनीतिक दल अपनी तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। इस दौरान बंगाल से हिंसा की खबर भी सामने आ रही है।

HARYANA NEWS: ‘फसल बेचने के लिए सरकार ने लगाई तमाम पाबंदियां’ कुमारी सैलजा ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Haryana News: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने अनाज मंडी का दौरा कर हरियाणा सरकार पर जमकर निशाना साधा। दौरे के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर चिंता जताई और सरकार की नीतियों को पूरी तरह विफल बताया। कुमारी सैलजा आज सिरसा के दौरे पर थी और मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किया।

अपने घर में अलग-थलग पड़े राहुल! थरूर से लेकर कमलनाथ तक मिला रहे मोदी सरकार की 'हां में हां'?

Rift In Congress: पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर राहुल गांधी मोदी सरकार के रुख को लेकर आक्रामक है और सरकार की विदेश नीति की आलोचना कर रहे हैं। अब इसी बात को लेकर कांग्रेस के भीतर मतभेद हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast