Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, 117 सीटों के लिए कसी कम; बीएल संतोष ने किया ऐलान

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा, 117 सीटों के लिए कसी कम; बीएल संतोष ने किया ऐलान

Punjab Election:पंजाब में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टी मैदान में उतर चुकी हैं और अपनी-अपनी तैयारियों को धार दे रही हैं। इस बीच अब भारतीय जनता पार्टी ने भी पंजाब चुनाव को लेकर बड़ी घोषणा कर दी है। भाजपा ने कहा है कि वह पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। भाजपा के संगठन महासचिव बीएल संतोष ने इस बात का ऐलान किया।

दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष सोमवार से पंजाब के दो दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरे का मकसद पार्टी के संगठन के कार्यों की समीक्षा करना और राज्य में जमीनी स्तर पर समन्वय एवं तैयारियों को आंकलन करना है। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना तय है। हाल ही में भाजपा ने सतीश पूनिया के तौर पर पंजाब में नए प्रभारी की नियुक्ति भी की है।

गठबंधन के कयास खत्म

बता दें कि अगस्त महीने की शुरुआत में शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके ऑफिस में मुलाकात की थी। इसके अलावा पार्टी ने महिला आरक्षण बिल को तुरंत लागू करने की मांग की थी और परिसीमन बिल का भी समर्थन किया था। इसके बाद से ही भाजपा और अकाली दल के गठबंधन के कयास लगाए जा रहे थे। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बीजेपी ने मोर्चा के प्रभारियों का किया ऐलान, चुनावी तैयारी पर फोकस; हरीश द्विवेदी को दी गई खास जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने प्रमुख मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने युवा, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), किसान, अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी है।

UP News: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, महिलाओं को बिना ब्याज मिलेंगे 1-1 लाख रुपये

CM Yogi: साल 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसमें अब ज्यादा समय नही बचा है। चुनाव से पहले ही राज्य सरकार यानी BJP समेत तमाम राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और जनता को साधने के लिए तरह-तरह की योजनाओं को लेकर अपना प्रतिबद्धता दर्ज करा रहे हैं।

UP News: मायावती ने आकाश आनंद को BSP से निकाला, यूपी चुनाव से पहले पार्टी में घमासान

UP News: यूपी में विधानसभा चुनाव पहले से BSP प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट हैंडल पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि BSP प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, "अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से रिटायर होने का फ़ैसला अच्छी बात है, ठीक उसी कहावत की तरह कि 'देर आए दुरुस्त आए'।"

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast