Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या ममता बनर्जी राजनीति से लेंगे संन्यास? फेसबुक लाइव पर खुद बता दिया आगे का प्लान

क्या ममता बनर्जी राजनीति से लेंगे संन्यास? फेसबुक लाइव पर खुद बता दिया आगे का प्लान

Mamta Banarjee: पश्चिम बंगाल की सत्ता से बेदखल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा बयान सामने आया है। सोमवार यानी 24 अगस्त को तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने फेसबुक लाइव अपने राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। ममता बनर्जी ने का कि वह राजनीति से कोई 'संन्यास' नहीं ले रही हैं।ममता बनर्जी ने दावा किया कि राज्य में सत्ता परिवर्तन के महज चार महीने के भीतर ही वहां की जनता को भाजपा का असली चेहरा समझ आ गया है।

ममता बनर्जी ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही 'अन्नपूर्णा भंडार' वित्तीय सहायता योजना के पैसों के वितरण में कथित देरी को लेकर भी पूर्व सीएम ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अपात्रता का बहाना बनाकर लाभार्थियों की संख्या घटा रही है।

फेसबुक लाइव पर ममता का बड़ा दावा

फेसबुक लाइव में ममता बनर्जी ने दावा किया कि जनगणना की प्रक्रिया असल में नेशनल रजिस्टर ऑफ नागरिकों को पिछले दरवाजे से लागू करने की मूहिम है। जिसे राजनीतिक दलों से बिना सलाह मशविरा लिए किया जा रहा है ।इस दौरान उन्होंने जनता को अपना संबोधन देते हुए कहा कि जनगणना फॉर्म पर दस्तखत करने और अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से पहले लोग ध्यान रखें, क्योंकि इससे उनकी निजी बचत पर भी असर पड़ सकता है।

जादवपुर यूनिवर्सिटी की घटना पर क्या बोले

पूर्व सीएम ने  इतना ही नहीं स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी के तहत वोटर लिस्ट से लाखों वैध मतदाताओं के नाम कथित तौर पर अवैध तरीके से हटाए जाने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यदि आवश्यता हुई तो वह इसके खिलाफ एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगी। इसके साथ ही पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने वीडियो के अंत में जादवपुर विश्वविद्यालय की घटना भी जिक्र किया। ममता बनर्जी ने ABVP और वामपंथी छात्रों के बीच हुई झड़पों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने कैंपस में तोड़फोड़ की है।    

Also read: BJP vs Congress: राहुल गांधी के बयान पर भड़के राजनाथ सिंह, बोले- विपक्षी नेता का आचरण अस्वीकार्य   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बीजेपी ने मोर्चा के प्रभारियों का किया ऐलान, चुनावी तैयारी पर फोकस; हरीश द्विवेदी को दी गई खास जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने प्रमुख मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने युवा, महिला, अनुसूचित जाति (SC), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), किसान, अनुसूचित जनजाति (ST) और अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी अलग-अलग नेताओं को सौंपी है।

UP News: 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले योगी सरकार का बड़ा दांव, महिलाओं को बिना ब्याज मिलेंगे 1-1 लाख रुपये

CM Yogi: साल 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले है, जिसमें अब ज्यादा समय नही बचा है। चुनाव से पहले ही राज्य सरकार यानी BJP समेत तमाम राजनीतिक दल मैदान में उतर चुके हैं और जनता को साधने के लिए तरह-तरह की योजनाओं को लेकर अपना प्रतिबद्धता दर्ज करा रहे हैं।

UP News: मायावती ने आकाश आनंद को BSP से निकाला, यूपी चुनाव से पहले पार्टी में घमासान

UP News: यूपी में विधानसभा चुनाव पहले से BSP प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन्होंने अपने ट्वीट हैंडल पर ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि BSP प्रमुख मायावती ने ट्वीट किया, "अशोक सिद्धार्थ का राजनीति से रिटायर होने का फ़ैसला अच्छी बात है, ठीक उसी कहावत की तरह कि 'देर आए दुरुस्त आए'।"

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast