Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Modi Big Announcement: पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

PM Modi Big Announcement: पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई

PM Modi Big Announcement: पेपर लीक मामलों में पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं की भलाई और भविष्य से ज़्यादा जरूरी कुछ नहीं है! हमने पेपर लीक में शामिल लोगों को जल्दी और कड़ी सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है। संबंधित अधिकारियों और अधिकारियों को इस बारे में सभी जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है। यह छात्रों के हितों की रक्षा के लिए हमारे कदमों का सिलसिला जारी है। जो लोग हमारे युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट का साझा करते हुए पीएम मोदी ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के कल्याण और भविष्य से बड़ा कुछ नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने फैसला लिया है कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन अदालतों का मकसद यह होगा कि पेपर लीक के दोषियों को जल्दी और सख्त सजा मिल सके। मामलों के निपटारे में देरी न हो, इसके लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे लिखा कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विभागों को इस बारे में जरूरी निर्देश दे दिए हैं. उनसे कहा गया है कि वे इस फैसले को लागू करने के लिए सभी जरूरी कार्रवाई करें। प्रधानमंत्री ने इसे छात्रों के हित में सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की एक कड़ी बताया है। उन्होंने कहा कि यह फैसला छात्रों के हितों की सुरक्षा के लिए सरकार की लगातार चल रही कोशिशों का ही हिस्सा है।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने पेपर लीक करने वालों का साफ चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई आदमी युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने दोहराया कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाने के लिए ही फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया जाएगा।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

क्या इंसानों के लिए खतरा बन सकता है AI? रिसर्चर के इस्तीफे से बढ़ी चिंता

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर दुनियाभर में एक बार फिर बड़ी बहस शुरू हो गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में AI इंसानों के लिए खतरा बन सकता है?

देश के जांबाज जवानों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, मिलेगी आजीवन फ्री रेल यात्रा सुविधा; यहां देखें कब से शुरू होगी सेवा

Lifetime Free Rail Travel Soldiers: देश के वीर जवानों और उनके परिवारों के लिए भारत सरकार ने एक बड़ा अहम कदम उठाया है। दरअसल, सेना मेडल, नौ सेना मेडल और वायु सेना मेडल से सम्मानित जवानों को भारतीय रेलवे में लाइफटाइम फ्री यात्रा की सुविधा मिलने जा रही है। खास बात यह है कि इस सुविधा का लाभ जवानों के परिवार वालोंं को भी मिलेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast