Sanju Samson Appreciate Sooryavanshi:अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में फ्लॉप होने के बाद दूसरे मैच में संजू सैमसने तूफानी अंदाज में अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने 22 गेदों पर अर्धशतक लगाए। जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।
पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद संजू सैमसन की काफी आलोचना हुई थी। उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिए जाने की बात हो रही थी। अब दूसरे टी20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद सैमसन ने खुद वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की है।
वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की
मैच के बाद संजू सैमसन ने प्रेव वार्ता के दौरान वैभव सूर्यवंशी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उसका भारतीय टीम में आना तय है। भारतीय टीम को चलाना आसान का नहीं है। आप एक 15 साल के लड़के को देखते हैं, जिसने 700-800 रन बनाए हैं। संजू सैमसन ने कहा कि मेरा उसने टी20 में शानदार प्रदर्शन किया है। मैं 2-3 मैच में अच्छा नहीं खेल पाया लेकिन, वह फॉर्म में था। उन्होंने कहा कि मैंने आईपीएल कप्तान के तौर पर मुश्किल फैसले लिए हैं, इसलिए मैं स्थिति को पूरी तरह से समझता हूं।
आईपीएल में खेल चुके हैं एक साथ
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन एक साथ आईपीएल खेल चुके हैं। राजस्थान के कप्तान के तौर पर संजू सैमसन ने वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका दिया था। अपने पहले सीजन में ही सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी 2026 में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे लेकिन, संजू सैमसन राजस्थान को छोड़ चेन्नई के साथ चले गए। हालांकि, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी के बीच अच्छा ताममेल माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों खिलाड़ी कई बार एक साथ खेल चुके हैं।
Also read: 'वह दुनिया में तहलका मचा चुका है', वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए PSL पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा