Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या इंसानों के लिए खतरा बन सकता है AI? रिसर्चर के इस्तीफे से बढ़ी चिंता

क्या इंसानों के लिए खतरा बन सकता है AI? रिसर्चर के इस्तीफे से बढ़ी चिंता

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI को लेकर दुनियाभर में एक बार फिर बड़ी बहस शुरू हो गई है। सवाल उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में AI इंसानों के लिए खतरा बन सकता है? यह सवाल इसलिए चर्चा में आया है क्योंकि Anthropic के रिसर्चर जैकब कॉक्सन ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे के बाद AI के भविष्य और इसकी बढ़ती क्षमताओं को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

सुपर इंटेलिजेंट AI को लेकर चिंता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बिलाल चुगताई ने AI को लेकर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने जैकब कॉक्सन और दूसरे एक्सपर्ट्स की चिंताओं का जिक्र करते हुए कहा कि AI कंपनियां आने वाले समय में सुपर-इंटेलिजेंट AI सिस्टम विकसित कर सकती हैं। AI की दुनिया में एक शब्द इन दिनों काफी चर्चा में है, जिसे 'रिकर्सिव सेल्फ-इम्प्रूवमेंट' कहा जाता है। आसान भाषा में समझें तो इसका मतलब ऐसी AI प्रणाली से है, जो खुद को बेहतर बनाने की प्रक्रिया में ज्यादा सक्षम होती जाए। इस तरह की तकनीक को लेकर यह सवाल उठता है कि अगर AI को लगातार बेहतर होने के लिए इंसानी मदद की जरूरत कम पड़ने लगे तो इसके विकास को नियंत्रित करना कितना मुश्किल होगा।

चार साल में AI ने कितनी तरक्की की?

बिलाल चुगताई ने अपनी पोस्ट में AI की तेजी से बढ़ती क्षमता का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने 2022 की शुरुआत में AI पर काम शुरू किया था, तब यह तकनीक कई कामों में काफी सीमित थी। लेकिन कुछ ही वर्षों में AI ने मुश्किल गणितीय समस्याओं को हल करने में मदद करने जैसी क्षमताएं हासिल कर ली हैं। यही तेजी AI एक्सपर्ट्स के बीच चिंता की वजह भी बन रही है। AI अब सिर्फ सामान्य सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि रिसर्च, कोडिंग, गणित और कई दूसरे क्षेत्रों में भी इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है।

सबसे बड़ा सवाल- AI किसके नियंत्रण में रहेगा?

बिलाल का मानना है कि आने वाले कुछ वर्षों में AI कंपनियां ऐसे सुपर-इंटेलिजेंट सिस्टम बनाने में सफल हो सकती हैं, जो कई क्षेत्रों में इंसानों से आगे निकल जाएं और बेहतर तरीके से काम करें। हालांकि, चिंता इस बात को लेकर है कि अगर ऐसे सिस्टम अपनी क्षमता के हिसाब से खुद फैसले लेने लगें तो क्या वे हमेशा वही करेंगे, जो इंसान चाहते हैं? फिलहाल यह एक भविष्य से जुड़ी आशंका है, लेकिन AI की तेज रफ्तार ने इसके सुरक्षित और जिम्मेदार इस्तेमाल को लेकर बहस जरूर तेज कर दी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

EPFO का बड़ा फैसला...अब 25 हजार तक सैलरी वालों को मिलेगा PF कवरेज, लाखों कर्मचारियों को होगा फायदा

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा 15 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने को मंजूरी दे दी है।

अब शहजाद भट्टी और उसके गैंग की टूटेगी कमर, गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत घोषित किया आतंकी

Shehzad Bhatti Gang Decleared As Terrirost:पाकिस्तानी गैंगस्टर और उसके गैंग के खिलाफ भारतीय गृह मंत्रालय ने एक्शन लिया है। गृह मंत्रालय ने शहजाद भट्टी गैंग को आंतकी संगठन घोषित कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार यानी 16 सितंबर को एक गजट नोटिफिकेशन जारी किया। जिसमें UAPA की धारा (1)(a) का इस्तेमाल करते हुए SBN को अधिनियम की पहली अनुसूची में शामिल किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast