Search KhabarFast

Press ESC to close

संजू सैमसन की तूफानी पारी से बढ़ी वैभव सूर्यवंशी की टेंशन, क्या तीसरे टी20 में भी मिलेगा मौका?

संजू सैमसन की तूफानी पारी से बढ़ी वैभव सूर्यवंशी की टेंशन, क्या तीसरे टी20 में भी मिलेगा मौका?

India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को अब तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसके बाद आखिरी मुकाबले में भी वैभव के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत ने सीरीज पर किया कब्जा

टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला भी अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है। अब तीसरे मैच में टीम इंडिया की नजर सीरीज में क्लीन स्वीप पर होगी। दूसरी ओर, वैभव सूर्यवंशी को अपने पहले टी20 इंटरनेशनल मैच का इंतजार करना होगा।

पहले मैच में संजू नहीं चले थे

सीरीज के पहले मैच में संजू सैमसन से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी की कोशिश की, लेकिन अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद ऐसी चर्चा शुरू हुई थी कि शायद उन्हें दूसरे मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है। हालांकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने उन पर भरोसा बनाए रखा।

दूसरे मैच में संजू का तूफान

संजू ने दूसरे टी20 में कप्तान के भरोसे को सही साबित किया। उन्होंने शुरुआत में थोड़ा संभलकर बल्लेबाजी की। पहली 10 गेंदों पर उनके खाते में सिर्फ 8 रन थे। इसके बाद उन्होंने अपना गियर बदला और पांचवें ओवर में तीन चौके और एक छक्का जड़ दिया। इसके बाद छठे ओवर में भी संजू ने दो चौके और दो छक्के लगाए। वह सिर्फ 19 गेंदों में 47 रन तक पहुंच गए। हालांकि अभिषेक शर्मा के आउट होने के बाद भी संजू का आक्रामक अंदाज जारी रहा। उन्होंने एक और चौका और छक्का लगाया, लेकिन इसी ओवर में आउट हो गए।

22 गेंदों में ठोके 57 रन

संजू सैमसन ने अपनी पारी में सिर्फ 22 गेंदों पर 57 रन बनाए। उनके बल्ले से 7 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी इस तूफानी पारी के बाद तीसरे टी20 में उन्हें बाहर बैठाने की संभावना कम नजर आती है। अभिषेक शर्मा ने पहले मैच में अर्धशतक लगाया था, इसलिए उन्हें भी टीम से बाहर करने की संभावना कम है। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर बेंच पर बैठना पड़ सकता है और भारत के लिए अपना पहला टी20 इंटरनेशनल खेलने का उनका इंतजार बढ़ सकता है।

Also read: IPL Auction:आईपीएल ऑक्शन को लेकर BCCI ने बनाया नया प्लान, इम्पैक्ट प्लेयर नियम में होगा बदलाव ?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC T20 Rankings: वरुण चक्रवर्ती की बड़ी छलांग, बुमराह-अर्शदीप की रैंकिंग में भी सुधार

ICC T20 Rankings: अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद कई भारतीय सितारों की रैंकिंग में उछाल आया है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं।

IPL Auction:आईपीएल ऑक्शन को लेकर BCCI ने बनाया नया प्लान, इम्पैक्ट प्लेयर नियम में होगा बदलाव ?

IPL Auction: आईपीएल ऑक्शन आयोजित करने से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल ऑक्शन विदेश में कराने के बजाए भारत में कराने का फैसला किया है। यानी की मिनी ऑक्शन के लिए टीम मालिकों को विदेश जाने की जरूरत नहीं है। ये फैसला आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast