Search KhabarFast

Press ESC to close

देश के जांबाज जवानों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, मिलेगी आजीवन फ्री रेल यात्रा सुविधा; यहां देखें कब से शुरू होगी सेवा

देश के जांबाज जवानों के लिए सरकार का बड़ा ऐलान, मिलेगी आजीवन फ्री रेल यात्रा सुविधा; यहां देखें कब से शुरू होगी सेवा

Lifetime Free Rail Travel Soldiers: देश के वीर जवानों और उनके परिवारों के लिए भारत सरकार ने एक बड़ा अहम कदम उठाया है। दरअसल,  सेना मेडल, नौ सेना मेडल और वायु सेना मेडल से सम्मानित जवानों को भारतीय रेलवे में लाइफटाइम फ्री यात्रा की सुविधा मिलने जा रही है। खास बात यह है कि इस सुविधा का लाभ जवानों के परिवार वालोंं को भी मिलेगा। वैसे तो इस फैसले का ऐलान पहले ही किया जा चुका है, लेकिन अब इसे सुचारू रूप से शुरू किया जाएगा। यानी अब इन पुरस्कारों से सम्मानित जवान भारतीय रेलवे की फर्स्ट क्लास, सेकंड एसी (2AC) और एसी चेयर कार में आसानी से सफर कर सकता है, जिसके लिए उसे पैसे देने के की कोई जरूरत नहीं होगी। बता देें, इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए टिकट बुकिंग की सुविधा 01 नवंबर 2026 से शुरू हो जाएगी। इसके लिए आप IRCTC की वेबसाइट पर विजिट कर टिकट बुक कर सकते हैं।  

इन जवानों को मिलेगा लाभ

भारतीय रेलवे की लाइफटाइम फ्री यात्रा की सुविधा सिर्फ उन जवानों को मिलेगी, जो सेना, नौसेना और वायुसेना के कर्मी हैं और उन्हें वीरता श्रेणी के मेडल से नवाजा गया हो। बता दें, ये सुविधा पहले सिर्फ परमवीर चक्र, महावीर चक्र, वीर चक्र, अशोक चक्र, कीर्ति चक्र और शौर्य चक्र से सम्मानित जवानों के लिए उपलब्ध थी। लेकिन अब इस सुविधा की पहुंच सेना मेडल, नौ सेना मेडल और वायु सेना मेडल वाले जवानों तक बढ़ाई गई हैं। 

Also read: भारतीय-पाकिस्तानी नौसेना जहाज की हुई टक्कर, भारत ने पाकिस्तान राजनयिक को किया तलब

परिवारों को भी मिलेगा फायदा

भारतीय रेलवे की इस सुविधा की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस सुविधा का लाभ जवानों के अलावा उनके परिवार वालों को भी मिलेगा। हालांकि, यहां परिवार का मतलब पूरे परिवार से नहीं हैं। जैसे वीरता पदक से सम्मानित सेना, नौ सेना और वायु सेना के जवानों के जीवनसाथी को लाभ मिलेगा। तो वहीं, शहीद वीरता पदक विजेताओं की विधवा या विधुर को सुविधा मिलेगी। इसके अलावा मरणोपरांत वीरता पदक से सम्मानित अविवाहित जवानों के माता-पिता भी इस सुविधा के हकदार है।

ऑनलाइन के माध्यम से होगा सारा काम

बता दें, इस सुविधा से जुड़ी सारी प्रक्रिया ऑनलाइन है। आप वेबसाइट के जरिए आसानी से घर बैठें टिकट बुक करा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको IRCCP पोर्टल पर जाकर अपना रेजिस्ट्रेशन करना होगा।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सुलझ गया बचपन के दोस्त का विवाद, छोड़ा गया जमीन पर किया गया कब्जा

PM Modi Friends Asgar Ali Bora:महाराष्ट्र के मुंबई में मीरा रोड के रहने वाले 81 साल के असगर अली वोहर का पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जमीन का विवाद खत्म हो गया है। उनके जमीन पर किए गए कब्जे को मुक्त कर दिया गया है। असगर अली ने भाजपा विधायक की एक कंपनी पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast