PM Modi Friends Asgar Ali Bora:महाराष्ट्र के मुंबई में मीरा रोड के रहने वाले 81 साल के असगर अली वोहर का पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जमीन का विवाद खत्म हो गया है। उनके जमीन पर किए गए कब्जे को मुक्त कर दिया गया है। असगर अली ने भाजपा विधायक की एक कंपनी पर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था।
अब घटना के कुछ दिनों बाद भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता ने ऐलान किया है कि वह विवादित जमीन से कब्जा छोड़ रहे हैं और प्लॉट के लिए दी गई कंस्ट्रक्शन की इजाजत वापस ले रहे हैं। मेहता ने कहा कि वह असगर अली वोरा के खिलाफ शिकायत वापस ले रहे हैं।
पीएम मोदी के दोस्त हैं असरग अली वोरा
दरअसल असगर अली वोरा ने गुजरात के वडनगर के स्कूलों में एक साथ पढ़ाई की थी। वह 8 सितंबर को प्रधानमंत्री से मुलाकात करने के बाद जमीन से जुड़े विवाद को उनके सामने रखा था। उन्होंने कहा कि 1980 में उन्होंने भायंदर के नवघर इलाके में करीब 2810 स्क्वायर मीटर जमीन खरीदी थी लेकिन, 2011 में स्वय बिल्डर्स और सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शंस ने प्लॉट पर कब्जा कर लिया था। वोरा ने कहा कि वह पिछले 15 साल से अलग-अलग जांच एसेंजियों के सामने मामले को उठा रहे हैं। उन्होंने यह बताया कि बैठक के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री की तरफ सकारात्मक जवाब मिला है।
बैठक के दौरान हुआ फैसला
इस मामले को लेकर मंगलवार यानी 15 सितंबर को मुख्यमंत्री के मुख्य सेक्रेटरी श्रीकर परदेशी ने एक मीटिंग की थी। मीटिंग में वोरा, मेहता, मीरा-भायंदर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन कमिश्नर राधा विनोद शर्मा और टाउन प्लानर पुरुषोत्तम शिंदे शामिल हुए थे। मीटिंग के दौरान टाउन प्लानिंग डिपार्टमेंट के लेटर दिया गया था, जिसमें कहा गया था कि विवादित जमीन का कब्जा छोड़ा जा रहा है और उन्हें कंस्ट्रक्शन के लिए दी गई परमिश्न वापस ले रहे हैं। मेहता ने लेटर में कहा कि उन्होंने 2019 में मर्विन फर्नांडिस से जमीन खरीदी थी।
Also read: 2029 लोकसभा चुनाव के लिए बड़ी तैयारी, 15.38 लाख हो सकते हैं पोलिंग स्टेशन; नई EVM पर खर्च होंगे 486 करोड़