Search KhabarFast

Press ESC to close

IPL Auction:आईपीएल ऑक्शन को लेकर BCCI ने बनाया नया प्लान, इम्पैक्ट प्लेयर नियम में होगा बदलाव ?

IPL Auction:आईपीएल ऑक्शन को लेकर BCCI ने बनाया नया प्लान, इम्पैक्ट प्लेयर नियम में होगा बदलाव ?

IPL Auction: आईपीएल ऑक्शन आयोजित करने से पहले बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लिया है। बीसीसीआई ने इस बार आईपीएल ऑक्शन विदेश में कराने के बजाए भारत में कराने का फैसला किया है। यानी की मिनी ऑक्शन के लिए टीम मालिकों को विदेश जाने की जरूरत नहीं है। ये फैसला आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में लिया गया है।  

इसके अलावा WPL का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में कराए जाने की चर्चा है और बीसीसीआई आने वाले सीजन के लिए मैच वेन्यू का प्लान भी तैयार कर रहा है।

भारत में होगा आईपीएल मिनी ऑक्शन

दरअसल, आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने विदेश में मिनी ऑक्शन कराने को लेकर चिंता व्यक्त की थी। फ्रेंचाइजियों के लिए अपनी पूरी डेलिगेशन को विदेश ले जाना लॉजिस्टिक्स और ऑपरेशनल तौर पर चुनौतीपूर्ण होता है। पिछले साल अबू धाबी में हुए ऑक्शन के दौरान भी फ्रेंचाइजियों की तरफ से दिक्कत का मुद्दा उछाला गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने उनकी बातों को ध्यान में रखते हुए भारत में ही मिनी ऑक्शन करना का निर्णय लिया है। हालांकि, ऑक्शन की तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है।

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर बदलाव की चर्चा

गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर चर्चा हुई लेकिन, इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है। बीसीसीआई ने इस मुद्दे को फिलहाल खुला रखा है। अब करीब एक महीने बाद होने वाली बैठक में इम्पैक्ट प्लेयर रूल के बदलाव पर निर्णय होने की उम्मीद है। इम्पैक्ट प्लेयर रूल को लेकर ज्यादातर टीम इसके जारी रखने के पक्ष में हैं। हालांकि, टीमों का यह भी मानना है कि अगर नियम को खत्म करना है तो इसे अगले साल से हटाना बेहतर होगा। Also read: 'वह दुनिया में तहलका मचा चुका है', वैभव सूर्यवंशी का जिक्र करते हुए PSL पर फूटा वसीम अकरम का गुस्सा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC T20 Rankings: वरुण चक्रवर्ती की बड़ी छलांग, बुमराह-अर्शदीप की रैंकिंग में भी सुधार

ICC T20 Rankings: अफगानिस्तान के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद कई भारतीय सितारों की रैंकिंग में उछाल आया है। स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं और भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शीर्ष 10 में शामिल हो गए हैं।

संजू सैमसन की तूफानी पारी से बढ़ी वैभव सूर्यवंशी की टेंशन, क्या तीसरे टी20 में भी मिलेगा मौका?

भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को अब तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। दूसरे टी20 मैच में संजू सैमसन ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उसके बाद आखिरी मुकाबले में भी वैभव के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल नजर आ रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast