Search KhabarFast

Press ESC to close

ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम, ईरान समर्थित आतंकी गिरफ्तार

ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की साजिश नाकाम, ईरान समर्थित आतंकी गिरफ्तार

Donald Trump Daughter Threat: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रंप की हत्या की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने एक ऐसे आतंकी को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से इवांका ट्रंप को निशाना बनाने की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी ईरान की सेना से जुड़े संगठन इस्लामिक रेवोलुशनार्य  गार्ड  कोर  से ट्रेनिंग ले चुका था।

गिरफ्तार आतंकी की पहचान 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिरफ्तार आतंकी की पहचान 32 वर्षीय मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के रूप में हुई है। वह इराक का रहने वाला बताया जा रहा है। जांच एजेंसियों का कहना है कि आरोपी अमेरिका द्वारा 6 साल पहले किए गए ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी कमांडर Qasem Soleimani की मौत का बदला लेना चाहता था।

क्या है इसकी वजह? 

दरअसल, साल 2020 में बगदाद में अमेरिकी सेना ने एक बड़े ऑपरेशन में कासिम सुलेमानी को मार गिराया था। यह कार्रवाई तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर की गई थी। अल-सादी सुलेमानी को अपना गुरु मानता था और तभी से ट्रंप परिवार के खिलाफ साजिश रच रहा था।

घर का पूरा ब्लूप्रिंट मिला

जांच के दौरान सुरक्षा एजेंसियों को आरोपी के पास से फ्लोरिडा में स्थित इवांका ट्रंप के घर का पूरा ब्लूप्रिंट मिला है। अधिकारियों के अनुसार, वह काफी समय से उनके घर की रेकी कर रहा था और हमले की तैयारी में जुटा था। आरोपी ने कथित तौर पर ट्रंप परिवार को नुकसान पहुंचाने की कसम भी खाई थी।

अटैची एंतिफाध कनबर का बयान

वाशिंगटन में इराकी दूतावास के पूर्व डिप्टी मिलिट्री अटैची एंतिफाध कनबर ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सुलेमानी की मौत के बाद अल-सादी खुलेआम इवांका ट्रंप को मारने की बात करता था। वह ट्रंप परिवार के घर को तबाह करने की धमकी भी देता था। फिलहाल अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि समय रहते आरोपी की गिरफ्तारी से एक बड़ा हमला टल गया।

Also read: भारत दौरे से पहले रुबियो का बड़ा बयान, कहा - जितना तेल लेना चाहे, अमेरिका...

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कभी दुनिया पर किया राज...अब टुकड़ों में बंटने का मंडरा रहा खतरा, ब्रिटेन से अलग होकर बनेंगे 3 देश!

Britan Could Be Divided:किसी जमाने में ब्रिटेन दुनियाभर के देशों पर राज किया था। ब्रिटेन सरकार कई देशों को लूटा और बंटवारा भी किया। आज उसी ब्रिटेन को बंटवारे का डर सताने लगा है। दरअसल, ऐसी संभावना जताई जा रही है कि वेल्स, स्कॉटलैंड और उत्तरी आयरलैंड ब्रिटेन से अलग हो सकते हैं।

Pakistan News: मसूद अजहर पर इनाम बढ़ाने से भड़का भारत, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख आतंकी मसूद अजहर को लेकर पाकिस्तान के नए कदम पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान की फेडरल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) ने अपनी नई रेड बुक में मसूद अजहर को भगोड़ा घोषित किया है

रूस से तेल खरीदा तो 100% टैरिफ, अमेरिका ला रहा नया बिल; भारत-चीन समेत कई देशों पर अतिरिक्त शुल्क लगाने की तैयारी

US on Russia Oil: भारत पर एक बार फिर टैरिफ की तलवार लटक रही है। दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले विधेयक पर मतदान करने जा रही है, जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक का शुल्क लगाने का अधिकार दे सकता है। प्रस्तावित संशोधन में भारत को भी ऐसे शुल्क के लिए पात्र देशों में शामिल किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast