Search KhabarFast

Press ESC to close

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ जैश का ठिकाना मरकज फिर से हुआ तैयार, नई बिल्डिंग में चढाया गया प्लास्टर-टाइल्स

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ जैश का ठिकाना मरकज फिर से हुआ तैयार, नई बिल्डिंग में चढाया गया प्लास्टर-टाइल्स

Jais Headquater Reconstructed:भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त हुए थे। पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश का ठिकाना मरकज को भी तहस-नहस कर दिया गया था लेकिन, हालिया तस्वीरों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 15 महीने बाद बाद एक बार फिर मरकज का पुनर्निमाण किया गया है।

दरअसल, पाकिस्तान के एन-5 राष्ट्रीय मार्ग पर पंजाब प्रांत में लगभग 100 किलोमीटर अंदर बहावलपुर में यह इमारत बनाई गई है। जिसे मरकज सुभान अल्लाह कहा जाता है। इस परिसर की जो नई तस्वीरें सामने आई है, उनमें तेजी से हो रहे निर्माण कार्य को देखा जा सकता है। भारतीय हमले में बर्बाद हुए गुम्बदों पर नया प्लास्टर चढ़ाया गया है।

मरकज को किया गया तैयार

सोशल मीडिया पर आए वीडियो में दिख रहा है कि टूटे गुंबदों का पुनर्निर्माण किया गया है। अंदर के सेंट्रल हॉल को नए प्लास्टर वाली दीवारों, चमकीले पेंट और बाहर से मंगाए गए मार्बल से बनाया गया है, जिससे भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा किए गए हमले में नुकसान होने का पता ना चले। भारतीय सटीक मिसाइलों से मरकज़ के सेंट्रल हॉल में बने गहरे गड्ढों को अब सीमेंट और मलबे से पूरी तरह भर दिया गया है।

क्यों चलाया गया ऑपरेशन सिंदूर

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने 6 और 7 मई की रात ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस सटीक अभियान में भारतीय वायुसेना ने सीमा पार करके 26 प्रक्षेपास्त्र दागे थे। जहां पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया था। जिसमें बहावलपुर में जैश और मुरीदके में लश्कर का मुख्यालय शामिल था। भारत के इस अभियान में 70 से अधिक आतंकी मारे गए थे। हमले के बाद मरकज सुभान अल्लाह पूरी तरह बर्बाद हो गया था।   

Also read: Independence Day:स्वतंत्रता दिवस पर दुनियाभर से आई भारत को शुभकामनाएं, पुतिन-मैक्रों मे भी भेजा संदेश  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

इजरायल से आया PM मोदी और कैप्टन स्मित मच्छार को न्योता,मशाल प्रज्वलित करने के लिए मिला आमंत्रण

Israel Invitation: इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। नेतन्याहू ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

पोलैंड के PM डोनाल्ड टस्क ने भारत को बताया उम्मीद की किरण, प्रधानमंत्री मोदी के लिए पढ़े कसीदे; ग्लोबल भूमिका पर कही ये बात

Poland-India Relation: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को ग्लोबल अनिश्चितता के बीच भारत को 'उम्मीद की किरण' बताया और इंटरनेशनल मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका की तारीफ़ की। उन्होंने भरोसा जताया कि भारत और पोलैंड अपनी स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप को और मज़बूत करेंगे।

रुबियो के भारत दौरे के बीच भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले - समझौता काफी करीब...

Trump on India-US trade deal: भारत और अमेरिका ट्रेड डील को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर ष्टि करते हुए कहा कि दोनों देश इस समझौते के काफी करीब पहुंच चुके हैं। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह समझौता अब तक किए गए अन्य ट्रेड डील से अलग होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast