Search KhabarFast

Press ESC to close

ओमान में दर्दनाक सड़क हादसा...भारतीय यात्रियों की गाड़ी पलटने से एक की मौत, 9 घायल

ओमान में दर्दनाक सड़क हादसा...भारतीय यात्रियों की गाड़ी पलटने से एक की मौत, 9 घायल

Oman Road Accident: ओमान के हैमा विलायत में 22 अगस्त 2026 शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जानकारी के अनुसार, सुल्तान सईद बिन तैमूर रोड पर भारतीय नागरिकों को ले जा रही एक गाड़ी अचानक अपना कंट्रोल खो बैठी और पलट गई। इस हादसे में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।  

Also read: ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ जैश का ठिकाना मरकज फिर से हुआ तैयार, नई बिल्डिंग में चढाया गया प्लास्टर-टाइल्स

सूचना मिलते ही रॉयल ओमान पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि हादसे इतना भयानक था कि मौके पर ही भारतीय नागरिक की मौत हो गई। इसके अलावा घायलों में से दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पुलिस एयर विंग के हेलीकॉप्टर से निज़वा अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि बाकी सात घायलों को एम्बुलेंस से उसी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घायलों में सभी नागरिक भारतीय थे।

इसके अलावा पुलिस ने हादसे से संबंधित और कोई जानकारी नहीं दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गाड़ी में कुछ तकनीकी समस्या आई थी, जिस वजह से यह हादसा हुआ। फिलहास पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bangladesh:बांग्लादेश में हिन्दू परिवार के चार लोगों की मिली लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका

Bangladesh News: बांग्लादेश में एक हिंदू परिवार के चार लोगों की लाश घर मे मिली है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को गला घोंटकर मारे जाने की आशंका जताई है। यह घटना बांग्लादेश के रंगपुर शहर की है।

ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ जैश का ठिकाना मरकज फिर से हुआ तैयार, नई बिल्डिंग में चढाया गया प्लास्टर-टाइल्स

Jais Headquater Reconstructed:भारत की तरफ से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकाने ध्वस्त हुए थे। पाकिस्तान के बहावलपुर स्थित जैश का ठिकाना मरकज को भी तहस-नहस कर दिया गया था लेकिन, हालिया तस्वीरों ने सनसनीखेज खुलासा किया है। 15 महीने बाद बाद एक बार फिर मरकज का पुनर्निमाण किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast