Search KhabarFast

Press ESC to close

मानसून की विदाई के बीच बढ़ी चिंता, कम बारिश और महंगाई से चावल पर पड़ सकता है असर

मानसून की विदाई के बीच बढ़ी चिंता, कम बारिश और महंगाई से चावल पर पड़ सकता है असर

Rice Sowing Decline: देश में मानसून की विदाई शुरू होने के साथ ही कम बारिश और बढ़ती महंगाई ने चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून 19 सितंबर 2026 से पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से वापस लौटना शुरू कर रहा है। इस साल 1 जून से 14 सितंबर के बीच देश में सामान्य से 15 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मानसून सीजन में सबसे ज्यादा बारिश की कमी दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में रही। यहां सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। वहीं, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों में भी बारिश सामान्य से 25 फीसदी कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक, भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में मजबूत अल नीनो की स्थिति बनी हुई है और आने वाले महीनों में इसके और मजबूत होने का अनुमान है।

खरीफ की बुआई पर पड़ा असर

कम बारिश का सीधा असर खरीफ फसलों की बुआई पर भी पड़ा है। कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, 11 सितंबर तक देश में खरीफ फसलों की बुआई पिछले साल की तुलना में 16.05 लाख हेक्टेयर कम रही। सबसे ज्यादा असर चावल की खेती पर दिखाई दिया है। चावल की बुआई पिछले साल के मुकाबले 16.97 लाख हेक्टेयर यानी करीब 3.82 फीसदी कम हुई है।

चावल की कीमतों पर बढ़ सकता है दबाव

चावल की बुआई में कमी से आने वाले समय में उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। अगर बाजार में चावल की सप्लाई सामान्य से कम रहती है तो इसकी कीमतों पर भी दबाव बढ़ सकता है। इसका असर आम लोगों के घरेलू बजट पर पड़ने की संभावना है।

थोक महंगाई भी बढ़ी

कम बारिश की चिंता ऐसे समय में बढ़ी है जब देश में थोक महंगाई दर भी ऊपर गई है। नई WPI सीरीज के अनुसार अगस्त 2026 में थोक महंगाई बढ़कर 9.92 फीसदी हो गई, जबकि जुलाई में यह 9.78 फीसदी थी। फूड इंडेक्स की महंगाई भी जुलाई के 6.65 फीसदी से बढ़कर अगस्त में 7.05 फीसदी हो गई।

महंगा कच्चा तेल भी बढ़ा रहा मुश्किल

ईंधन और बिजली की महंगाई भी 20.05 फीसदी से बढ़कर 22.93 फीसदी हो गई। मध्य पूर्व में बढ़ती अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेजी इसका बड़ा कारण रही। 11 सितंबर को भारतीय क्रूड ऑयल बास्केट की कीमत 119.69 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई।

अल नीनो को लेकर वैश्विक चेतावनी

विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने भी अल नीनो के मजबूत होने की चेतावनी दी है। इससे दुनिया के कई हिस्सों में बारिश और तापमान का पैटर्न प्रभावित हो सकता है। बाढ़, सूखा और अत्यधिक गर्मी जैसे मौसम संबंधी खतरे बढ़ने की आशंका है। ऐसे में आने वाले महीनों में भारत के लिए मौसम और महंगाई, दोनों मोर्चों पर चुनौती बढ़ सकती है।

Also read: UPI Payments Rule: ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानिए नए नियम की पूरी सच्चाई

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कम बारिश से खरीफ फसलों पर संकट, मॉनसून की विदाई के बीच चावल पर चौंकाने वाली रिपोर्ट

Reports On Rice Production:देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है, लेकिन इस बार बारिश की कमी ने खेती और महंगाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं और करीब 19 सितंबर 2026 से इसकी वापसी शुरू होने की संभावना है।

UPI Payments Rule: ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानिए नए नियम की पूरी सच्चाई

UPI Payments Rule: आज के समय में UPI हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। सब्जी खरीदने से लेकर ऑनलाइन शॉपिंग, रेस्टोरेंट का बिल चुकाने और किराया भेजने तक, लोग कुछ ही सेकंड में PhonePe, Google Pay, Paytm या दूसरे UPI ऐप से पेमेंट कर देते हैं। ऐसे में अगर कोई पेमेंट ₹2,000 से ज्यादा हो तो क्या अब इसके लिए अतिरिक्त पैसे देने होंगे? हाल ही में जारी सरकारी नोटिफिकेशन के बाद इसे

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast