
OnePlus ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus 15R लॉन्च किया है। इसके बाद पुराने OnePlus मॉडल्स की कीमतों में गिरावट आना शुरू हो गई है। खासकर प्रीमियम स्मार्टफोन जैसे OnePlus 12 और OnePlus 13 अब काफी सस्ते हो गए हैं। अमेजन पर OnePlus 12 पर 29 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है। पहले यह फोन ₹64,999 की कीमत पर लॉन्च हुआ था, लेकिन अब इसे सिर्फ ₹45,999 में खरीदा जा सकता है। इसका मतलब है कि खरीदार सीधे ₹19,000 की बचत कर सकते हैं। यह ऑफर 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले ग्लेशियल व्हाइट वेरिएंट पर लागू है।
अब कितने में मिलेगा फोन
छूट के बाद, OnePlus 12 5G (12GB + 256GB) 45,999 रुपये में उपलब्ध है और ये अपने सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन गया है। OnePlus 12 5G में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर है और यह Android 14 आधारित OxygenOS पर चलता है। फोन में 5400mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ऑडियो के लिए इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट वाले स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में पीछे की तरफ
-50MP प्राइमरी कैमरा
-64MP परिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
-48MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा
-सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
प्रीमियम स्मार्टफोन डील
फोन का डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह Gorilla Glass Victus 2 से सुरक्षित है और बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। 19,000 रुपये की भारी छूट के बाद, OnePlus 12 उन यूजर्स के लिए बहुत ही आकर्षक विकल्प बन गया है, जो प्रीमियम परफॉर्मेंस वाला स्मार्टफोन कम कीमत में खरीदना चाहते हैं। इस ऑफर के साथ, OnePlus 12 5G अब मिड-बजट सेगमेंट में उपलब्ध सबसे मजबूत प्रीमियम स्मार्टफोन डील में से एक बन गया है।
Leave a comment