Priyanka Gandhi in LokSabha: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को दिल्ली में NEET-UG परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि ‘पेलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया?’ इस पर उन्हें जवाब देना होगा।
दरअसल, लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर बहस में भाग लेते हुए, प्रियंका गांधी ने सरकार पर RSS प्रचारकों से शिक्षा व्यवस्था को खोखला करने का आरोप लगाया और कहा कि पिछले 10 सालों में 152 प्रश्नपत्र लीक की घटनाएं हुई हैं, लेकिन किसी भी माफिया को सजा नहीं मिली है। कांग्रेस नेता ने सरकार पर अत्यधिक केंद्रीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने जबरन राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NEET) का गठन किया, जो NEET परीक्षा आयोजित करती है।
Also read: गैंगस्टर नवीन बाली-नीरज बवाना के नाम पर मांगी थी रंगदारी, दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर 2 आरोपियों को दबोचा; एक फ़ोन और सिम कार्ड बरामद
बिहार के प्रदर्शनों में AK-47 राइफल के इस्तेमाल पर उठाए सवाल
प्रियंका गांधी ने बिहार में प्रदर्शनों के दौरान AK-47 राइफल के इस्तेमाल का जिक्र किया और पूछा कि क्या प्रदर्शनकारी आतंकवादी थे। उन्होंने कहा ‘देश के युवाओं पर पेलेट गन और एके-47 चलाने की क्या ज़रूरत थी? क्या वे आतंकवादी थे?... पेलेट गन इस्तेमाल करने का आदेश किसने दिया?... क्या यह प्रधानमंत्री का आदेश था? क्या यह गृह मंत्री का आदेश था? उन्हें जवाब देना होगा। पूरा देश पूछ रहा है। यह सिर्फ़ कांग्रेस पार्टी नहीं, बल्कि पूरा देश जवाब मांग रहा है।‘ बता दें, बिहार के सिवान ज़िला प्रशासन ने बाद में कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान एके-47 का इस्तेमाल अनधिकृत और सार्वजनिक भीड़ को संभालने के लिए अनुचित था और संबंधित कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।
सरकार पर लगाए आरोप
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सरकार ने रोजगार पैदा करने वाले सभी क्षेत्रों को लगातार कमजोर किया है। उन्होंने कहा ‘परीक्षा प्रणाली ही विफल हो चुकी है। पिछले एक दशक में 152 पेपर लीक हुए हैं। करोड़ों छात्र प्रभावित हुए हैं, फिर भी एक भी दोषी, पेपर लीक माफिया का एक भी सदस्य दंडित नहीं हुआ है।‘ उन्होंने आगे कहा ‘उन्होंने आरएसएस प्रचारकों से भरकर हमारी शिक्षा प्रणाली को खोखला कर दिया है। उन्होंने जबरन एनटीए की स्थापना और प्रणाली का केंद्रीकरण करके मामले को और जटिल बना दिया है। देश के कुल बजट में शिक्षा बजट का हिस्सा साल दर साल बढ़ने के बजाय वास्तव में घट रहा है।‘