Search KhabarFast

Press ESC to close

ChatGPT Health लॉन्च...अब AI बताएगा सेहत से जुड़ी जानकारी, लेकिन डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल

ChatGPT Health लॉन्च...अब AI बताएगा सेहत से जुड़ी जानकारी, लेकिन डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल

ChatGPT Health Launch: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक नया कदम उठाते हुए OpenAI ने ChatGPT Health लॉन्च किया है। यह ChatGPT का एक खास फीचर है, जिसे लोगों के स्वास्थ्य से जुड़े सवालों के जवाब देने और मेडिकल जानकारी को बेहतर तरीके से समझने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है। ChatGPT Health को अमेरिका में 18 साल से ज्यादा उम्र के यूजर्स के लिए फ्री और पेड ChatGPT अकाउंट पर उपलब्ध कराया जा रहा है। यह सुविधा वेब और iOS प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल की जा सकती है। कंपनी ने इसे पहली बार जनवरी में बीटा वर्जन के रूप में पेश किया था।

नए फीचर का क्या होगा फायदा? 

इस नए फीचर की मदद से यूजर्स अपनी हेल्थ से जुड़ी कई जानकारियां एक जगह पर रख सकते हैं। इसमें डॉक्टर की रिपोर्ट, मेडिकल रिकॉर्ड, दवाइयों की जानकारी और फिटनेस डिवाइस जैसे Apple Watch और Oura Ring से मिलने वाला डेटा भी शामिल किया जा सकता है। OpenAI का कहना है कि ChatGPT Health में जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का इस्तेमाल AI मॉडल को ट्रेन करने या विज्ञापन दिखाने के लिए नहीं किया जाएगा। यूजर अपने डेटा को कभी भी हटाने का अनुरोध कर सकते हैं और जरूरत के हिसाब से अकाउंट कनेक्शन को बंद भी कर सकते हैं।

विशेषज्ञों ने जताई चिंता

हालांकि, हेल्थ डेटा को लेकर सुरक्षा विशेषज्ञों ने कुछ चिंताएं भी जताई हैं। बताया गया है कि ChatGPT Health HIPAA-compliant नहीं है, यानी इसमें डॉक्टर और मरीज के बीच मिलने वाली कानूनी गोपनीयता जैसी सुरक्षा उपलब्ध नहीं है। इसलिए यूजर्स को अपनी बेहद निजी स्वास्थ्य जानकारी साझा करने से पहले सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

रिपोर्ट में हुआ ये खुलासा

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ChatGPT का इस्तेमाल हर हफ्ते करोड़ों लोग स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछने के लिए करते हैं। OpenAI के अनुसार, अब हर सप्ताह करीब 30 करोड़ से ज्यादा लोग ChatGPT से हेल्थ संबंधी सवाल पूछ रहे हैं। ChatGPT Health को इस्तेमाल करने के लिए यूजर अपने हेल्थ रिकॉर्ड या मेडिकल पोर्टल को इससे जोड़ सकते हैं। इसके बाद AI यूजर की स्वास्थ्य जानकारी को समझकर जवाब देने की कोशिश करता है।

डेटा प्राइवेसी को लेकर सतर्क रहना जरूरी

हालांकि शुरुआती इस्तेमाल में कुछ डेटा दोहराया हुआ भी दिखाई दिया, इसलिए विशेषज्ञों का कहना है कि AI से मिली स्वास्थ्य जानकारी को डॉक्टर की सलाह का विकल्प नहीं माना जाना चाहिए। कुल मिलाकर, ChatGPT Health स्वास्थ्य सेवाओं को आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, लेकिन इसके साथ डेटा प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना भी जरूरी होगा।

Also read: Kia Syros EV भारत में लॉन्च...कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू, एक बार चार्ज में 526 किमी तक चलेगी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast