Search KhabarFast

Press ESC to close

Kia Syros EV भारत में लॉन्च...कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू, एक बार चार्ज में 526 किमी तक चलेगी

Kia Syros EV भारत में लॉन्च...कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू, एक बार चार्ज में 526 किमी तक चलेगी

किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.49 लाख रुपये रखी गई है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 19.99 लाख रुपये तक जाती है। कंपनी इसकी डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू करेगी। किआ ने इस कार को बैटरी-एज़-ए-सर्विस (BaaS) मॉडल के साथ भी पेश किया है। इस योजना के तहत ग्राहक कार को 7.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में खरीद सकते हैं, जबकि बैटरी का भुगतान अलग से करना होगा। इसके लिए कंपनी 3.3 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से ईएमआई का विकल्प दे रही है।

मजबूत K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार

नई Syros EV को मजबूत K1 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं। पहला 42 kWh और दूसरा 51.4 kWh का बैटरी पैक है। छोटी बैटरी के साथ कार एक बार चार्ज होने पर 443 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं बड़ी बैटरी के साथ इसकी 526 किलोमीटर की प्रमाणित रेंज मिलती है। यह अपने सेगमेंट की पहली कार है जो 500 किलोमीटर से अधिक की प्रमाणित रेंज देती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 171 पीएस की ताकत वाला इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 8.1 सेकंड में पकड़ सकती है।

39 मिनट में चार्ज होती बैटरी

चार्जिंग की बात करें तो इसमें 100 kW डीसी फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इससे बैटरी 10% से 80% तक केवल 39 मिनट में चार्ज हो जाती है। इसके अलावा इसमें 10.8 kW एसी ऑनबोर्ड चार्जर भी दिया गया है। डिजाइन के मामले में Syros EV काफी आकर्षक है। इसमें बंद ग्रिल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, 17 इंच के एयरो अलॉय व्हील और फ्लश डोर हैंडल दिए गए हैं।

कार के अंदर है कई फीचर

कार के अंदर 30 इंच का पैनोरमिक डिस्प्ले, 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, वायरलेस चार्जर, 360 डिग्री कैमरा, हर्मन कार्डन का 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और लेवल-2 ADAS जैसे आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और आगे-पीछे पार्किंग सेंसर जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कंपनी पहली बार खरीदने वाले ग्राहकों को 15 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर बैटरी वारंटी, 3 साल बाद 80% तक रीसेल वैल्यू का भरोसा और देशभर में 20,300 से ज्यादा चार्जिंग प्वाइंट का एक्सेस भी दे रही है।

Also read: Galaxy Unpacked से पहले Samsung के नए Foldable फोन लीक! Galaxy Z Fold 8 Ultra में मिल सकता है 200MP कैमरा 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast