Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र' सफल...72 घंटे में 25 वाहन चोर गिरफ्तार, 116 चोरी के वाहन बरामद

दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन चक्र' सफल...72 घंटे में 25 वाहन चोर गिरफ्तार, 116 चोरी के वाहन बरामद

Delhi News: दिल्ली के पश्चिमी जिले की पुलिस ने वाहन चोरी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 'ऑपरेशन चक्र' के तहत 72 घंटे का विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 25 वाहन चोरों (ऑटो लिफ्टर) को गिरफ्तार किया और 116 चोरी के वाहन बरामद किए। इसके साथ ही 116 वाहन चोरी के मामलों का खुलासा भी किया गया। यह अभियान पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) हरेश्वर वी. स्वामी के नेतृत्व में चलाया गया। अभियान में जिले के सभी थाने, एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (AATS), स्पेशल स्टाफ और नारकोटिक्स यूनिट ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

पुलिस ने चलाया आभियान

पुलिस के मुताबिक, बरामद किए गए 116 वाहनों में 113 दोपहिया वाहन, 2 तिपहिया वाहन और 1 चारपहिया वाहन शामिल हैं। इनमें से 46 वाहन पश्चिमी जिले से चोरी हुए थे, जबकि 70 वाहन दिल्ली के अन्य जिलों से चोरी किए गए थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई आदतन वाहन चोर, बदमाश और जिला बदर किए जा चुके अपराधी भी शामिल हैं। कई आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुके हैं। अभियान के दौरान पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर छापेमारी की, तकनीकी निगरानी रखी और संदिग्ध वाहनों की जांच की। इसके अलावा संवेदनशील इलाकों में नाकाबंदी, लगातार गश्त और लावारिस वाहनों की जांच भी की गई। पुलिस ने चोरी के वाहनों को खरीदने और छिपाने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की।

अलग-अलग टीमों ने निभाई अहम भूमिका

पश्चिमी जिले के अलग-अलग थानों की टीमों ने भी इस अभियान में अहम भूमिका निभाई। सबसे अधिक 16 वाहन AATS ने बरामद किए। इसके अलावा पंजाबी बाग और तिलक नगर थाना पुलिस ने 12-12 वाहन, विकासपुरी और ख्याला थाना पुलिस ने 10-10 वाहन, जबकि स्पेशल स्टाफ ने 10 वाहन बरामद किए। अन्य थानों ने भी अलग-अलग संख्या में चोरी के वाहन बरामद किए।

पुलिस की बेहतर तालमेल का नतीजा

दिल्ली पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन चक्र केवल वाहन चोरों को पकड़ने तक सीमित नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य वाहन चोरी के पूरे नेटवर्क को तोड़ना था। इसके लिए पुलिस ने चोरी, छिपाने और बेचने की पूरी श्रृंखला पर कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान खुफिया जानकारी, आधुनिक तकनीक और विभिन्न पुलिस इकाइयों के बेहतर तालमेल का नतीजा है। पश्चिमी जिला पुलिस ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे, ताकि वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Also read: 'यूपीए सरकार के दौरान सबसे ज्यादा पेपर लीक...', विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोली भाजपा सांसद बंसुरी स्वराज

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गैंगस्टर नवीन बाली-नीरज बवाना के नाम पर मांगी थी रंगदारी, दिल्ली पुलिस ने 12 घंटे के अंदर 2 आरोपियों को दबोचा; एक फ़ोन और सिम कार्ड बरामद

Delhi News: 26.07.2026 को हरि नगर पुलिस स्टेशन में हरि नगर के रहने वाले श्री बृजेंद्र से एक शिकायत मिली, जो ब्रांडेड डिटर्जेंट पाउडर के डिस्ट्रीब्यूशन का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि रात लगभग 9:27 बजे उन्हें एक व्यक्ति का धमकी भरा WhatsApp कॉल आया, जिसने खुद को नवीन बाली-नीरज बवाना गैंग का सदस्य बताया।

‘प्रधान को हटाकर प्रधानमंत्री को बचाया…’, लोकसभा में NEET पेपर लीक मामले पर अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा में एक चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक 'प्रधान' को हटाकर सरकार ने असल में 'प्रधानमंत्री' को बचा लिया है।

‘पेलेट गन का आदेश किसने दिया?’, लोकसभा में जमकर बरसी प्रियंका गांधी; बोली - पीएम और गृह मंत्री को जवाब देना होगा

Priyanka Gandhi in LokSabha: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को दिल्ली में NEET-UG परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि ‘पेलेट गन के इस्तेमाल का आदेश किसने दिया?’ इस पर उन्हें जवाब देना होगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast