Search KhabarFast

Press ESC to close

OMG इतना चालान: हरियाणा में पिकअप गाड़ी का 9,12,000 के चालान लंबित, इतनी तो गाड़ी की भी कीमत नहीं, अब इंपाउंड

OMG इतना चालान: हरियाणा में पिकअप गाड़ी का 9,12,000 के चालान लंबित, इतनी तो गाड़ी की भी कीमत नहीं, अब इंपाउंड

Haryana news : हरियाणा के गुरुग्राम यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इस दौरान 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों का भुगतान न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 167(8) के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। वाहन चालकों को उनके लंबित चालानों की जानकारी देकर शीघ्र भुगतान करने हेतु जागरूक भी किया जा रहा है।

आज दिनांक 02.06.2026 को यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा विशेष चैकिंग अभियान के दौरान जोनल अधिकारी सेक्टर 41-45 चौक ASI महाबीर ने अपनी टीम के साथ एक पिकअप वाहन को चैकिंग हेतु रोका गया। चैकिंग के दौरान उक्त वाहन पर मोटर वाहन अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 52 चालान लंबित पाए गए। इन लंबित चालानों में मुख्य रूप से नो-एंट्री, Dangerous Driving, Lane Change तथा अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन से संबंधित चालान शामिल थे। वाहन पर लंबित चालानों की कुल जुर्माना राशि ₹9,12,000 पाई गई।

जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई गई तथा 90 दिनों से अधिक समय से लंबित चालानों की जुर्माना राशि का भुगतान न किए जाने के कारण उक्त पिकअप वाहन को इंपाउंड कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा कराया गया।

गुरुग्राम यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे इंश्योरेंस, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट आदि पूर्ण रखें व यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित यात्रा करें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में स्मार्ट मीटर और प्रीपेड सिस्टम से घटेगा बिजली घाटा, 2.20 लाख रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने का लक्ष्य

Haryana News: केंद्रीय ऊर्जा मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि देश और राज्यों में बढ़ती बिजली मांग को पूरा करने के साथ-साथ बिजली क्षेत्र में होने वाले घाटे को कम करना समय की आवश्यकता है।

हरियाणा में 5 हजार रिश्वत लेते VLDA गिरफ्तार, पशु लोन पास कराने के नाम पर मांगी थी घूस

Haryana News : हरियाणा के पानीपत जिले के बड़ौली गांव स्थित पशु अस्पताल में तैनात एक VLDA को ACB की टीम ने 5 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast