Search KhabarFast

Press ESC to close

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट हादसा...विमान और फायर ट्रक की टक्कर, दो की मौत

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट हादसा...विमान और फायर ट्रक की टक्कर, दो की मौत

New York Airport Accident: अमेरिका के LaGuardia Airport पर रविवार (22 मार्च) को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसके बाद एयरपोर्ट का संचालन तुरंत रोक दिया गया। यह हादसा तब हुआ जब Air Canada Express CRJ-900 विमान रनवे पर उतरते समय एक ग्राउंड व्हीकल (फायर ट्रक) से टकरा गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दर्दनाक हादसे में विमान के पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

लोगों को दी गई चेतावनी

न्यूयॉर्क की इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि एयरपोर्ट के आसपास कैंसिलेशन, सड़क बंद होने, ट्रैफिक जाम और भारी संख्या में इमरजेंसी स्टाफ की मौजूदगी रहेगी। लोगों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। यह विमान Air Canada की फ्लाइट 8646 थी, जो मॉन्ट्रियल से न्यूयॉर्क आ रही थी। एयर कनाडा ने बयान जारी कर कहा कि वह इस घटना से अवगत है और फ्लाइट को Jazz Aviation LP संचालित कर रही थी। कंपनी ने कहा कि जैसे-जैसे नई जानकारी मिलेगी, उसे साझा किया जाएगा।

लैंडिंग के दौरान हुई टक्कर

शुरुआती रिपोर्ट्स और फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, विमान ने लैंडिंग के दौरान एक फायर ट्रक को टक्कर मारी। इस हादसे के बाद Federal Aviation Administration (FAA) ने पूरे एयरपोर्ट को बंद कर दिया और सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप लगा दिया। एयरपोर्ट की वेबसाइट के मुताबिक, आने वाली कई फ्लाइट्स को दूसरे एयरपोर्ट्स पर डायवर्ट कर दिया गया या उन्हें वापस भेज दिया गया। FAA ने यह भी संकेत दिया है कि एयरपोर्ट लंबे समय तक बंद रह सकता है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। फिलहाल हादसे की जांच जारी है और अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह दुर्घटना आखिर कैसे हुई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

म्यांमार से भाग रहे 500 से ज्यादा रोहिंग्या लापता, समुद्र में दो नावें डूबने की आशंका

म्यांमार में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी मानवीय त्रासदी की आशंका जताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की दो एजेंसियों के अनुसार, म्यांमार से जान बचाकर भाग रहे 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की खबर है।

रघुराम राजन को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम टास्क फोर्स में मिली जगह, मौद्रिक नीति की करेंगे समीक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की एक महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में शामिल किया गया है। राजन के साथ दिल्ली में जन्मे अर्थशास्त्री राज चेट्टी और माइक्रोसॉफ्ट की अधिकारी आशा शर्मा को भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अलग-अलग समितियों में नियुक्त किया गया है।

ब्राजील के इस कपल ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने दुनिया के सबसे छोटे विवाहित जोड़े

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने ब्राजील के एक दंपति को दुनिया के सबसे छोटे विवाहित जोड़े का खिताब दिया है। पाउलो गैब्रियल दा सिल्वा बैरोस और कात्युसिया ली होशिनो ने अपने प्यार, हिम्मत और आत्मविश्वास से दुनिया भर के लोगों का दिल जीत लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast