Search KhabarFast

Press ESC to close

नई Electric Bike हुई लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस

नई Electric Bike हुई लॉन्च, कम कीमत में मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस

Ultraviolette Automotive ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल X47 लाइनअप का एंट्री-लेवल वेरिएंट पेश कर दिया है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर इस नए मॉडल को केवल X47 नाम से लिस्ट किया गया है। इसके साथ ही X47 रेंज में उपलब्ध वेरिएंट्स की संख्या बढ़कर 6 हो गई है। नए बेस वेरिएंट और पहले से उपलब्ध X47 Original के बीच सबसे बड़ा अंतर Hypersense Radar Suite का है। कंपनी ने लागत को कम रखने के लिए इस एंट्री-लेवल मॉडल में रडार आधारित सुरक्षा तकनीक को हटाया है।

Hypersense Radar Suite में रियर कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन, लेन-चेंज असिस्ट और ओवरटेक अलर्ट जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स शामिल थे। इसके अलावा बाइक के डिजाइन, बैटरी और परफॉर्मेंस में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Also read: Ferrari ने अपनी पहली EV की पेश, जानें क्या-क्या होगा खास

शानदार रेंज

नई Ultraviolette X47 में पहले जैसा ही 27kW इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह मोटर बाइक को 145 किमी/घंटा की टॉप स्पीड तक पहुंचाने में सक्षम है। वहीं यह इलेक्ट्रिक बाइक केवल 2.8 सेकंड में 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

बाइक में 7.1kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार चार्ज करने पर 211 किलोमीटर तक की IDC रेंज देने का दावा करता है। यह इसे लंबी दूरी की राइडिंग के लिए भी एक आकर्षक विकल्प बनाता है।

Also read: Mercedes-Benz ने दो नाइट एडिशन किए लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

सेफ्टी और फीचर्स

हालांकि रडार सिस्टम को हटाया गया है, लेकिन अन्य सुरक्षा फीचर्स को बरकरार रखा गया है। बाइक में ड्यूल-चैनल ABS, डायनेमिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल-होल्ड असिस्ट और पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलते हैं।

इसके अलावा Glide, Combat और Ballistic नाम के तीन राइडिंग मोड्स, वाई-फाई और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे स्मार्ट फीचर्स भी पहले की तरह उपलब्ध हैं। नया बेस वेरिएंट उन ग्राहकों के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है जो कम कीमत में X47 की परफॉर्मेंस और तकनीक का अनुभव लेना चाहते हैं।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ChatGPT Health लॉन्च...अब AI बताएगा सेहत से जुड़ी जानकारी, लेकिन डेटा सुरक्षा को लेकर सवाल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में एक नया कदम उठाते हुए OpenAI ने ChatGPT Health लॉन्च किया है। यह ChatGPT का एक खास फीचर है।

Kia Syros EV भारत में लॉन्च...कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू, एक बार चार्ज में 526 किमी तक चलेगी

किआ इंडिया ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Kia Syros EV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है।

पासवर्ड भूलना या नए फोन में Log-in...अब चेहरा दिखाकर मिनटों में रिकवर होगा Google अकांउट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Google Selfie Video Sign-in Feature: गूगल ने एक नया सेल्फी वीडियो फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपनी पहचान सत्यापित कर सकते हैं और अपने खाते तक पहुंच दोबारा प्राप्त कर सकते हैं, जब वे लॉक हो गए हों, अपना पासवर्ड भूल गए हों या अपने सामान्य फोन, कंप्यूटर या टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग न कर पा रहे हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast