Search KhabarFast

Press ESC to close

Mercedes-Benz ने दो नाइट एडिशन किए लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

Mercedes-Benz ने दो नाइट एडिशन किए लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

अगर आप भी Luxury SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। मर्सिडीज बेंज इंडिया ने भारतीय मार्किट में अपनी लग्जरी SUV रेंज को और प्रीमियम बनाने के लिए Mercedes-Benz GLE और Mercedes-Benz GLS के नए Night Edition वेरिएंट लॉन्च कर दिए हैं। ये स्पेशल एडिशन मॉडल्स डार्क थीम, स्पोर्टी डिजाइन और हाई-एंड फीचर्स के साथ पेश किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इनकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.05 करोड़ रखी गई है।

ऑल-ब्लैक एक्सटीरियर डिजाइन

Night Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑल-ब्लैक थीम डिजाइन है। SUV में ब्लैक ग्रिल, रूफ रेल्स, ORVMs, विंडो फ्रेम्स और 21-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके अलावा डार्क-टोन LED हेडलैंप्स और टेललैंप्स इसे और ज्यादा आक्रामक लुक देते हैं। ग्राहक इसे Obsidian Black और Alpine Grey कलर विकल्पों में खरीद सकते हैं।

Also read: नई Bonneville Series भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

शानदार फीचर्स

केबिन में ब्लैक Nappa Leather अपहोल्स्ट्री, एम्बिएंट लाइटिंग और Night Edition बैजिंग दी गई है। फीचर्स की बात करें तो इसमें हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, Burmester 3D साउंड सिस्टम, MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

दमदार इंजन

GLE 300d में 2.0-लीटर डीजल इंजन मिलता है, जबकि GLE 450 और GLS 450 में 3.0-लीटर पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड इंजन दिया गया है। सभी मॉडल्स में 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4MATIC ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम मिलता है।

Also read: itel ने भारत में लॉन्च किया A100 Pro, मिलेगी 5000mAh की बैटरी और अपग्रेड फीचर्स

जानें कीमत

कंपनी ने Night Edition सीरीज को लिमिटेड एडिशन के रूप में पेश किया है। इसकी कीमतें इस प्रकार हैं:

  • GLE 300d Night Edition – ₹1.05 करोड़
  • GLE 450 Night Edition – ₹1.14 करोड़
  • GLS 450 Night Edition – ₹1.41 करोड़
  • GLS 450d Night Edition – ₹1.43 करोड़

ये मॉडल्स स्टैंडर्ड वेरिएंट्स के मुकाबले ₹3.5 लाख से ₹5 लाख तक महंगे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast