Search KhabarFast

Press ESC to close

नई Bonneville Series भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

नई Bonneville Series भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Triumph Motorcycles ने भारत में अपनी अपडेटेड 2026 बॉनेविले रेंज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने नई Triumph Bonneville T120, Triumph Bonneville Bobber और Triumph Bonneville Speedmaster को नए डिजाइन, बेहतर सुरक्षा फीचर्स और ज्यादा आरामदायक राइडिंग अनुभव के साथ पेश किया है। नई बाइक्स में अब कॉर्नरिंग एबीएस, क्रूज कंट्रोल और पूरी तरह एलईडी लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Bonneville T120 में क्या बदला?

नई Triumph Bonneville T120 अपने क्लासिक रेट्रो लुक के साथ पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखाई देती है। बाइक में नया फुल एलईडी हेडलैंप दिया गया है, जिसमें डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) भी मिलती हैं। इसके अलावा अब बाइक में एडवांस कॉर्नरिंग एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सुरक्षा फीचर्स शामिल किए गए हैं।

राइडिंग को ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए क्रूज कंट्रोल और USB-C चार्जिंग पोर्ट भी जोड़ा गया है। हालांकि कंपनी ने इसका ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पहले जैसा ही रखा है।

Also read: नई Hyundai Creta में कई बड़े बदलावों की उम्मीद! टेस्टिंग में दिखे कई नए फीचर्स

इंजन और परफॉर्मेंस

नई T120 में वही 1200cc लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है, जो 80 हॉर्सपावर की ताकत और 105Nm टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी ने इंजन सेटअप में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है।

कई बड़े बदलाव

Triumph Bonneville Bobber और Triumph Bonneville Speedmaster में इस बार ज्यादा बड़े अपडेट देखने को मिले हैं। दोनों बाइक्स में अब बड़ा 14 लीटर का फ्यूल टैंक और हल्के एल्युमिनियम व्हील्स दिए गए हैं।

Bobber में नई और ज्यादा आरामदायक सिंगल सीट मिलती है, जबकि Speedmaster में राइडर और पीछे बैठने वाले दोनों के लिए बेहतर कुशनिंग वाली सीटें और नया हैंडलबार दिया गया है। दोनों मॉडल्स में अब स्टैंडर्ड तौर पर क्रूज कंट्रोल, कॉर्नरिंग एबीएस और एडवांस राइडिंग असिस्ट फीचर्स मिलते हैं।

Also read: VinFast ने VF8 SUV को किया पेश, 500Km की रेंज; मिलेगा शानदार इंटीरियर

जानें कीमत

2026 Triumph Bonneville T120 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 12.17 लाख रुपये रखी गई है। वहीं Triumph Bonneville Bobber और Triumph Bonneville Speedmaster की शुरुआती कीमत 13.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नए फीचर्स और बेहतर राइडिंग अनुभव के चलते इनकी कीमत में करीब 65 हजार रुपये तक का इजाफा हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast