Search KhabarFast

Press ESC to close

नई Hyundai Creta में कई बड़े बदलावों की उम्मीद! टेस्टिंग में दिखे कई नए फीचर्स

नई Hyundai Creta में कई बड़े बदलावों की उम्मीद! टेस्टिंग में दिखे कई नए फीचर्स

Hyundai नई Creta पर काम कर रही है, जो इस गाड़ी की तीसरी जेनरेशन होगी। इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान कैमोफ्लॉज के साथ टेस्ट करते देखा गया है। टेस्ट म्यूल को देख यह साफ हो गया कि आने वाली Creta से क्या उम्मीद की जा सकती है। हम नई Creta में कई बदलावों की उम्मीद कर सकते हैं।

इस कार का न सिर्फ़ बाहरी हिस्सा नया होगा, बल्कि इसके अंदर का डिज़ाइन भी बदला जाएगा। इसमें कई नए फ़ीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है। हाल ही में हुई टेस्टिंग के दौरान कार के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे साफ़ पता चलता है कि इसमें Hyundai का 'Pleos Connect System' लगा होगा। इन तस्वीरों में बीच में लगी एक बड़ी स्क्रीन साफ़ दिखाई दे रही है।

Also read: Nissan की नई SUV के साथ होगी भारत में जोरदार एंट्री, लॉन्च डेट आई सामने

नया इंटीरियर मिलेगा

मौजूदा क्रेटा 10.25 इंच के इंफॉर्मेशन और इंस्ट्रूमेंटल डिस्प्ले के साथ आती है. मई की शुरुआत में कंपनी ने प्लीओस कनेक्ट सिस्टम (Pleos Connect System) को आधिकारिक रूप से अनवील किया है. ऐसा लगता है कि कंपनी इस सिस्टम को हुंडई क्रेटा में भी दे सकती है. इस कनेक्टेड सिस्टम में एक बड़ा टचस्क्रीन और पतला ड्राइवर डिस्प्ले आता है.

हुंडई की फ्लैगशिप सेडान ग्रोंड्योर (Grandeur) में ये सिस्टम पहली बार दिया जाएगा. ये कार 17-इंच के टचस्क्रीन सिस्टम के साथ आएगी. हालांकि, क्रेटा में ये स्क्रीन कितनी बड़ी होगी, इसकी जानकारी नहीं है. कंपनी का मानना है कि ये सिस्टम ज्यादा बेहतर और स्मार्ट है, जो डिस्ट्रैक्शन को कम करता है.

Also read: Triumph Street Triple 765 RX भारत में हुई लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

नई क्रेटा का साइज होगा बड़ा

अपकमिंग क्रेटा के3 प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी, जिस पर सेकंड जनरेशन किआ सेल्टॉस को तैयार किया गया है. इसका मतलब है कि कार साइज में मौजूदा क्रेटा से बड़ी हो सकती है. साथ ही ये ज्यादा सेफ भी होगी. नई सेल्टॉस भी पुरानी के मुकाबले डायमेंशन में बड़ी है. आने वाली क्रेटा एडवांस सॉफ्टवेयर व्हीकल होगी, जिसमें ओटीए के जरिए कई बदलाव किए जा सकेंगे.

हालांकि, कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा. नई क्रेटा में भी 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन, 1.5 लीटर का डीजल इंजन और 1.5 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा. कार मैन्युअल और ऑटोमेटिक दोनों ही गियरबॉक्स के साथ आएगी. हुंडई 1.5 लीटर के हाइब्रिड पावरट्रेन पर भी काम कर रही है, जो बाद में क्रेटा में आएगा.

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast