Search KhabarFast

Press ESC to close

Health Tips: चाय के साथ कभी ना खाएं ये पांच चीजें, वरना भुगतने होंगे ये परिणाम

Health Tips: चाय के साथ कभी ना खाएं ये पांच चीजें, वरना भुगतने होंगे ये परिणाम

Side Effects Of Tea: भारत में चाय के प्रति दिवानगी किसी से छुपी नहीं है। सुबह की शुरुवात कुछ लोग भगवान के नाम से कम और चाय से अधिक करते हैं। भारत में शायद ही कोई ऐसा हो जो चाय नहीं पीता है। और कई लोग ऐसे भी हैं, जिनको चाय के साथ हमेशा कुछ न कुछ खाने को चाहिए होता है। चाहे बिस्कुट मिल जाए या कोई तला हुआ खाने का सामान। लेकिन क्या आपको पता है कि कई ऐसी खाने की वस्तुएं हैं, जिसे अगर आप चाय के साथ खाते हैं, तो वो आपके सेहत को खराब कर सकता है। हम आपको ऐसे पांच खाने के सामान का नाम बताएंगे, जिसे चाय के साथ कभी नहीं खाना चाहिए।  

डीप फ्राई स्नैक्स

हमारे आसपास कई ऐसे लोग रहते हैं, जिन्हें चाय के साथ हमेशा कुछ न कुछ तला खाना चाहिए होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कभी भी चाय के साथ डीप फ्राई स्नैक्स नहीं खाना चाहिए। इससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

साइट्रस फूड

साइट्रस फूड यानि खट्टापन वाले किसी भी खाने की सामाग्री आपको चाय के साथ नहीं खाना चाहिए। दरअसल, दूध के साथ कोई भी खट्टा सामान नहीं खाना चाहिए। क्योंकि दूध में मौजूद टैनिन साइट्रिक फूड्स में पाए जाने वाले एसिड के साथ रिएक्ट कर सकता है। इससे काफी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

आरयन वाले खाना

चाय के साथ अनार और हरी पत्ती वाली सब्जियां, जिसमें आयरन होता है, वो ना खाएं। क्योंकि चाय मेंऑक्सलेट पाए जाते हैं, जो हरी सब्जियों से आयरन सोखने से रोकता है।

दही

चाय के साथ दही और दही से बने प्रोडक्ट नहीं खाना चाहिए। क्योंकि चाय एक गर्म पदार्थ है और दही ठंड़ी होती है। ऐसे में दोनों साथ खाने से स्वास्थय संबंधी दिक्कतें आ सकती हैं।

हल्दी

इस सूची में हल्दी का नाम देखकर आप जरुर चौंक गए होंगे। क्योंकि अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है। हल्दी आप गरम या ठड़ी, दोनों ही तासीर वाले खाने के पदार्थों में इस्तेमाल कर सकते है। तो चाय के साथ क्या दिक्कत है?हल्दी युक्त स्नैक खाने से एसिडिटि या कब्ज की समस्याएं हो सकती हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बचपन में जंक फूड खाने से जिंदगी भर के लिए बदल सकती है दिमाग की बनावट, स्टडी में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

Health Tips: कम उम्र में ज़्यादा जंक फ़ूड खाने से दिमाग में लंबे समय तक रहने वाले बदलाव हो सकते हैं, भले ही बाद में व्यक्ति हेल्दी डाइट अपना ले। वैज्ञानिकों ने पाया कि ज़्यादा फ़ैट और शुगर वाली डाइट से खाने की आदतें बदल जाती हैं और भूख को कंट्रोल करने वाले दिमाग के हिस्सों पर असर पड़ता है।

डेली लाइफ से जुड़ी आपकी ये आदत डिमेंशिया के ख़तरे को करेगी कम? चौंका देगी ये नई स्टडी

DementiaL एक लंबे समय तक चले अध्ययन में पाया गया कि रोज़ाना दो से तीन कप कॉफ़ी पीने से डिमेंशिया का ख़तरा काफ़ी कम हो जाता है, खासकर 75 साल की उम्र से पहले। रिसर्चर का कहना है कि कैफ़ीन दिमाग की कोशिकाओं को सक्रिय रखने में मदद कर सकता है और साथ ही अल्ज़ाइमर की बीमारी से जुड़ी सूजन और हानिकारक प्लाक के जमाव को भी कम कर सकता है।

रिलायंस की कार्किनोस हेल्थकेयर ने 1 लाख महिलाओं की HPV DNA जांच हुई पूरी, सर्वाइकल कैंसर रोकथाम में बड़ी उपलब्धि

Mumbai News: रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड की 100 प्रतिशत स्टेप-डाउन सहायक कंपनी कार्किनोस हेल्थकेयर ने देशभर में एक लाख से अधिक महिलाओं की HPV DNA जांच पूरी कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि भारत में सर्वाइकल (गर्भाशय ग्रीवा) कैंसर की समय पर पहचान, रोकथाम और उपचार तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast