Search KhabarFast

Press ESC to close

सिर्फ एक क्लिक से बुक होंगे यूरिया, डीएपी समेत सभी खाद; किसानों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन सुविधा

सिर्फ एक क्लिक से बुक होंगे यूरिया, डीएपी समेत सभी खाद; किसानों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन सुविधा

Rajasthan Farmers FFS: राजस्थान में किसानों के लिए खाद खरीदने की प्रक्रिया बदलने वाली है। राज्य सरकार ने किसानों को लंबी कतारों से राहत देते हुए एक नई डिजिटल पहल शुरु की है। जिसके तहत किसान अब घर बैठे वेब पोर्टल के जरिए यूरिया, डीएपी और अन्य सब्सिडी वाले उर्वरकों को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इस पहल का मकसद उर्वरकों की कालाबाजारी की समस्या को खत्म करना है।

इन दो जिलों में शुरु हुआ पायलट प्रोजेक्ट

बता दें, भारत सरकार की AgriStack योजना के तहत Framework for Fertilizer Sale (FFS) मोबाइल ऐप विकसित किया गया है। इस ऐप के जरिए किसानों को स्टॉक की रीयल-टाइम जानकारी और उर्वरकों की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मिलेगी। यानी अब किसानों को दुकानों की लंबी कतारों में लगने की कोई जरूरत है। जानकारी के अनुसार, सिरोही और राजसमंद जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में 25 जून से ये प्रणाली लागू हो चुकी है। जिसे आने वाले समय में पूरे राजस्थान में शुरु किया जाएगा। 

Also read: Rajasthan Police: राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि, पुलिसकर्मियों को मिलेंगे पदोन्नति के अधिक अवसर

FFS प्रणाली से मिलने वाले फायदें

अब इन दोनों जिलों में लागू FFS प्रणाली की सफलता और फीडबैक के आधार पर ही इसे पूरे राजस्थान में लागू किया जाएगा। इस पर कृषि विभाग के आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि कई बार कालाबाजारी और गैर-कृषि कार्यों में उर्वरकों के इस्तेमाल जैसी शिकायतें आती हैं।

इसलिए इन समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र सरकार किसानों के लिए FFS प्रणाली लेकर आई है। जिससे किसानों को पारदर्शी तरीके से उर्वरक उपलब्ध हो सकें। इस प्रणाली से खाद किसे बेची जा रही है, ये ट्रैक करना आसान हो जाएगा। किसानों को उनकी डिजिटल फार्मर आईडी के आधार पर ही उर्वरकों दिया जाएगा। इसके अलावा घर बैठे बुकिंग की सुविधा मिल रही है, जिससे किसानों का समय बचेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

वंदे मातरम् पर कांग्रेस के फैसले से भड़के सीएम धामी, बोले- यह देश की भावनाओं का अपमान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा वंदे मातरम् के आधे-अधूरे गायन को लेकर लिए गए निर्णय पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

देहरादून में 8.63 करोड़ से बना जल-सृष्टि पार्क, पुराने तालाब को मिला नया रूप

देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण के विजन को धरातल पर उतारते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने मियांवाला स्थित जौहड़ की भूमि का व्यापक सौंदर्यीकरण कर इसे आधुनिक एवं आकर्षक जल-सृष्टि पार्क के रूप में विकसित किया है।

उत्तराखंड के कुंभ मेला-2027 को लेकर सरकार अलर्ट, मुख्य सचिव ने दिए सेक्टरवाइज इवेक्यूएशन प्लान तैयार करने के निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में कुंभ मेला-2027 के दौरान आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियों को लेकर सम्बन्धित विभागों एवं जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि संभावित आपदाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूर्व से पूरी कर ली जाएं, ताकि मेला अवधि में किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast