Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, टहलने निकले किशोर की हत्या, इलाके में दहशत

Delhi News: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, टहलने निकले किशोर की हत्या, इलाके में दहशत

Delhi News: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात गौतमपुरी की गली नंबर-4 में उस समय हुई, जब 16 वर्षीय लक्की खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल दिल्ली पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गौतमपुरी इलाके की गली नंबर-4 में मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब लक्की नाम के एक नाबालिग युवक पर कुछ हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि लक्की खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था और जैसे ही वह एक नाई की दुकान के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल लक्की को तुरंत जग प्रवेश अस्पताल पहुंचाया। लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Also read: Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही सीलमपुर थाना पुलिस, जिला पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू किए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।

आरोपियों की तालाश में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने और फरार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी हुई है। इलाके में पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच जारी है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग का शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग के एक बड़े मामले में लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े एक संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगदीश उर्फ जैक के रूप में हुई है। उसे पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया गया।

Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में महिला की कैंची से हत्या, वारदात के बाद पति फरार

Delhi News: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गौतमपुरी में एक महिला की कथित तौर पर कैंची से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अख़तरजहां के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति सलीम फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई टीमों का गठन किया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पति-पत्नी का रिश्ता तार-तार! शख्स ने पहले की जीवनसाथी की हत्या, फिर कार में घंटों घूमाता रहा शव

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वाशिम में पति-पत्नी के रिश्तों के तार-तार करने वाली खबर आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घंटों तक कार में घूमाता रहा। हालांकि, आरोपी पति ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast