Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक, 23 जून 2026 की सुबह तड़के उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को सूचना मिली कि राशिद हत्याकांड का वांछित आरोपी हारून सैफी सिग्नेचर ब्रिज और खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के बीच मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आरोपी हारून सैफी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

Also read: मुश्किलों से भरा बचपन...पिता का साथ छुटा तो मां करती थी मजदूरी; अब 22 साल की उम्र में IAS बन बेटी ने रचा इतिहास

गिरफ्तार आरोपी हारून सैफी दिल्ली के भागीरथी विहार का रहने वाला है और थाना दयालपुर में दर्ज राशिद हत्याकांड के मामले में वांछित चल रहा था। इस मामले में एफआईआर संख्या 293/2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस तथा 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी बरामद की है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग का शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग के एक बड़े मामले में लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े एक संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगदीश उर्फ जैक के रूप में हुई है। उसे पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया गया।

Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में महिला की कैंची से हत्या, वारदात के बाद पति फरार

Delhi News: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गौतमपुरी में एक महिला की कथित तौर पर कैंची से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अख़तरजहां के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति सलीम फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई टीमों का गठन किया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पति-पत्नी का रिश्ता तार-तार! शख्स ने पहले की जीवनसाथी की हत्या, फिर कार में घंटों घूमाता रहा शव

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वाशिम में पति-पत्नी के रिश्तों के तार-तार करने वाली खबर आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घंटों तक कार में घूमाता रहा। हालांकि, आरोपी पति ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast