Search KhabarFast

Press ESC to close

कौन है फैयाज प्रेमजी, जिसने की थी बड़े नरसंहार की तैयारी, 15 हजार कैप्सूल से मुंबई को दहलाने का था प्लान

कौन है फैयाज प्रेमजी, जिसने की थी बड़े नरसंहार की तैयारी, 15 हजार कैप्सूल से मुंबई को दहलाने का था प्लान

Maharashtra News:मुंबई में मुहर्रम के जूलुस के दौरान दिल दहलाने वाली साजिश का पर्दाफाश किया गया है। समय रहते नापाक मंसूबों का खुलासा किया गया। आरोपी फैयाज ने बहुत बड़ी तबाही की साजिश की थी। वह मुंबई के भायखला और जेजे मार्ग इलाके से गुजरने वाले हजारों लोगों के जूलुस में मौत वाला कैप्सूल बांटने वाला था।

हालांकि, पुलिस की मुस्तैदी के कारण समय रहते की गई कार्रवाई के कारण एक बड़ा नरसंहार टल गया। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में जिंक फॉस्फाइड यानी चूहे मारने वाला जहर बरामद हुआ है।  

शुरुआती जांच में हुआ बड़ा खुलासा

अभी तक की जांच में पता चला है कि इस बड़े नरसंहार की तैयारी पिछले 15 दिनों से चल रही थी। घटना के लगभग 15 दिन पहले मुंबई के डोंगरी इलाके में एक किराए का कमरा लिया गया था। इस कमरे में आरोपी नरसंहार की तैयारी कर रहा था। आरोपी ने खाली कैप्सूल और जिंक फॉस्फाइड ऑनलाइन मंगवाएं थे। खाली कैप्सूल में जहर भरा जा रहा था। पुलिस ने डोंगरी स्थित उसके कमरे से जहर का जखीरा और लगभग 15000 तैयार किए गए कैप्सूल बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी ने 30000 कैप्सूल बांटने की तैयार कर रहा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि वह 15000 लोगों को मारना चाहता था।  

Also read: हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

कई लोगों को दिए गए कैप्सूल

मुहर्रम के जुलूस के दौरान जिंक फॉस्फाइड की जहरीली गोली खाने वाले सलमान सैयद और अली अब्बास सैयद ने कहा कि उन्हें गोली एक महिला से मिली थी जो अनजाने में इसे खुद अपने बच्चों को भी दे रही थी। गोली खाने के बाद उसकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। अली अब्बास सैयद ने यह भी बताया कि विटामिन की गोली बताकर उसे यह जहरीली गोली दी गई थी। पुलिस ने बताया कि गोलियां बांट रहे शख्स ने लोगों को गुमराह कर बांटी थी। जिससे किसी को साजिश की भनक नहीं लगी। उसने दूसरे लोगों से भी यह गोलियां बटवाई थी।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग का शूटर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने रंगदारी और फायरिंग के एक बड़े मामले में लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग से जुड़े एक संदिग्ध शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगदीश उर्फ जैक के रूप में हुई है। उसे पश्चिम बंगाल के मालदा से गिरफ्तार किया गया।

Delhi News: दिल्ली के सीलमपुर में महिला की कैंची से हत्या, वारदात के बाद पति फरार

Delhi News: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गौतमपुरी में एक महिला की कथित तौर पर कैंची से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान अख़तरजहां के रूप में हुई है। घटना के बाद से उसका पति सलीम फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कई टीमों का गठन किया है और आरोपी की तलाश तेज कर दी है। शुरुआती जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

पति-पत्नी का रिश्ता तार-तार! शख्स ने पहले की जीवनसाथी की हत्या, फिर कार में घंटों घूमाता रहा शव

Maharashtra News: महाराष्ट्र के वाशिम में पति-पत्नी के रिश्तों के तार-तार करने वाली खबर आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को घंटों तक कार में घूमाता रहा। हालांकि, आरोपी पति ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast