Search KhabarFast

Press ESC to close

DU में शुरू हुई एडमिशन प्रक्रिया, जानें पहले और दूसरे चरण में क्या करना होगा?

DU में शुरू हुई एडमिशन प्रक्रिया, जानें पहले और दूसरे चरण में क्या करना होगा?

DU Registration 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए छात्रों को सबसे पहले CSAS पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। पहले चरण में उम्मीदवारों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और जरूरी दस्तावेज भरने होंगे। विश्वविद्यालय ने साफ किया है कि छात्र जिस विषय में ग्रेजुएशन करना चाहते हैं, वह विषय उन्होंने 12वीं कक्षा में पढ़ा और पास किया होना चाहिए। इसलिए आवेदन भरते समय विषयों की सही जानकारी देना जरूरी है। रजिस्ट्रेशन के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह शुल्क 100 रुपये रखा गया है।

400 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा 

अगर कोई छात्र बीएफए, बीएससी (फिजिकल एजुकेशन, हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स) या बीए (ऑनर्स) म्यूजिक जैसे विशेष कोर्स के लिए आवेदन करता है, तो उसे 400 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा। इसके अलावा ईसीए (एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी) और स्पोर्ट्स सुपरन्यूमरेरी कोटा के तहत आवेदन करने वाले छात्रों को प्रत्येक कोटा के लिए 100 रुपये अतिरिक्त जमा करने होंगे।

पहला चरण शुरू 

विश्वविद्यालय के अनुसार फिलहाल केवल पहला चरण शुरू किया गया है। अगले सप्ताह दूसरे चरण की शुरुआत होने की संभावना है। दूसरे चरण में छात्र अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे। इसी दौरान CUET में दिए गए विषयों का मिलान 12वीं में पढ़े गए विषयों से किया जाएगा। यूनिवर्सिटी विषयों की मैपिंग के आधार पर तय करेगी कि छात्र किन-किन कोर्स के लिए पात्र हैं। इसके बाद मेरिट और सीटों की उपलब्धता के अनुसार सीट आवंटन किया जाएगा। 

छात्रों से  की गई अपील 

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने सभी छात्रों से अपील की है कि वे समय रहते CSAS पोर्टल पर अपना पंजीकरण पूरा करें और आवेदन भरते समय सभी जानकारी सावधानी से दर्ज करें। किसी भी गलती के कारण आगे की एडमिशन प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। इसलिए छात्र अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय जल्द से जल्द आवेदन कर लें। 

Also read: पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित, बोले- खुशी है कि देशवासियों ने मेरी अपील को सुना

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: बैरिकेड टूटे, लेकिन कदम नहीं रुके...ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जोरदार हंगामा, 15 पुलिसकर्मी घायल; हिरासत में 110 प्रदर्शनकारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन हो रहे है। बीते दिन रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में हंगामा हुआ। इस दौरान दिल्ली पुलिस के लगभग 15 जवान घायल हो गए। जबकि स्थिति को काबू में करने के लिए लगभग 110 लोगों को हिरासत में लिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की एकतरफा याचिका खारिज की, SIR फैसलों पर ECI से मांगा जवाब

SC on CEC Gyanesh Kumar's Appointment: सुप्रीम कोर्ट ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने पर सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय एकतरफा लिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले चुनाव आयोग और अन्य पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए।

Kal Ka Mausam 06 October: 70KMPH की स्पीड से चलेगी हवा, देश के इन 24 राज्यों मे बारिश का दौर रहेगा जारी; यहां पढ़े कल का मौसम अपडेट

Weather Forecast for 06 October: देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से अभी भी कई राज्यों में तूफानी हवा चल रही है। साथ ही, गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। इस स्थिति की देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल 06 अक्टूबर 2026 मंगलवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast