Search KhabarFast

Press ESC to close

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित, बोले- खुशी है कि देशवासियों ने मेरी अपील को सुना

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम को किया संबोधित, बोले- खुशी है कि देशवासियों ने मेरी अपील को सुना

PM Modi Man Ki Bat:पीएम मोदी ने 135 बार मन की बात कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान कई मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। साथ ही पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में युद्ध जैसी स्थिति का जिक्र करते हुए नागरिकों से संयम बरतने की अपील की है।

पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों से अपील की थी कि जहां तक संभव हो कुछ समय के लिए सोना खरीदने से बचें। उन्होंने कहा विदेश यात्रा टालने, पेट्रोल-डीजल की बचत और सोना कम खरीदने की सलाह दी थी। इसके अलावा उन्होंने केमिकल मुक्त खेती पर फोक्स करने का आग्रह किया था।

पीएम मोदी ने जताई खुशी

पीएम मोदी ने कहा कि इस बात की खुशी है कि देशवासियों ने उनकी अपील पर ध्यान दिया। उस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया भी दी। उन्होंने कहा कि कई परिवारों ने निर्णय लिया है कि वह अपने पारिवारिक आयोजनों में इस बार नया सोन नहीं खरीदेंगे और आवश्यकता पड़ने पर पुराने सोने का उपयोग करेंगे। पीएम मोदी ने कहा कि कई नागरिकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि इस बार विदेश यात्रा नहीं करेंगे। इसके साथ ही लोगों में जागरूकता बढ़ी है और अब कई लोग एक ही दिशा में जाने वाले वाहनों का प्रयोग कर रहे हैं।              

Also read: DA Hike: कर्मचारियों को 8वें वेतन आयोग से पहले मिल सकती है बड़ी सौगात, मिल सकता है DA बढोत्तरी का तोहफा

जन भागीदारी मजबूत बनाएगी-पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि लोग अब बसों और मेट्रों जैसी सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं का अधिक उपयोग कर रहे हैं, जो एक सकारात्मक बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में प्राकृतिक खेती और जैविक खाद की मांग बढ़ गई है। पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि इस वैश्विक संकट का सभी भारतीय मिलकर मुकाबला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि जन भागीदारी की यही शक्ति हमें मजबूती देगी, हमें सफल बनाएगी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: बैरिकेड टूटे, लेकिन कदम नहीं रुके...ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर जोरदार हंगामा, 15 पुलिसकर्मी घायल; हिरासत में 110 प्रदर्शनकारी

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन हो रहे है। बीते दिन रविवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में हंगामा हुआ। इस दौरान दिल्ली पुलिस के लगभग 15 जवान घायल हो गए। जबकि स्थिति को काबू में करने के लिए लगभग 110 लोगों को हिरासत में लिया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने CEC ज्ञानेश कुमार के निलंबन की एकतरफा याचिका खारिज की, SIR फैसलों पर ECI से मांगा जवाब

SC on CEC Gyanesh Kumar's Appointment: सुप्रीम कोर्ट ने आज 05 अक्टूबर 2026 सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने पर सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। याचिका में आरोप लगाया गया था कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय एकतरफा लिए गए थे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पहले चुनाव आयोग और अन्य पक्षों की बात सुनी जानी चाहिए।

Kal Ka Mausam 06 October: 70KMPH की स्पीड से चलेगी हवा, देश के इन 24 राज्यों मे बारिश का दौर रहेगा जारी; यहां पढ़े कल का मौसम अपडेट

Weather Forecast for 06 October: देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से अभी भी कई राज्यों में तूफानी हवा चल रही है। साथ ही, गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है। इस स्थिति की देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कल 06 अक्टूबर 2026 मंगलवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast