Search KhabarFast

Press ESC to close

Indus Water Treaty:पानी का रोना रो रहा पड़ोसी देश! सिंधू जल समझौते पर पाकिस्तानी मंत्री का डर आया सामने

Indus Water Treaty:पानी का रोना रो रहा पड़ोसी देश! सिंधू जल समझौते पर पाकिस्तानी मंत्री का डर आया सामने

Pakistan On Indus Water Treaty: पहलगाम आंतकी हमले के बाद पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ देशभर में गुस्सा देखा गया था। दूसरी तरफ भारत ने पाकिस्तान को हर तरह से सबक सिखाने की ठानी थी। भारत ने सिंधू जल समझौते को रद्द कर दिया था। जिसके बाद पाकिस्तान में पानी के कुछ प्रांतों में हाहाकार मच गया था।

अब सिंधू जल समझौत रद्द होने के बाद एक साल बाद पाकिस्तान के मंत्री का बयान सामने आया है। पाकिस्तान के प्लानिंग मिनिस्टर अहसान इकबाल ने कहा कि भारत जरूरत के समय पानी रोककर उसे हथियार के रूप में इस्तेमाल कर सकता है।

पानी को रोना रो रहा पाकिस्तान

अहसान इकबाल ने कहा कि भारत बॉर्डर देश है जहां से नदियां पाकिस्तान में आती है। इस भौगोलिक लाभ का फायदा उठाते हुए भारत पानी को पाकिस्तान के खिलाफ हथियार के तौर पर इस्तेमाल कर रहा है। उनका पूरा बयान था कि पाकिस्तान के सामने अब यब खतरा साफ है कि भारत आवश्यकता पड़ने पर पानी को हथियार की तरह इस्तेमाल कर सकता है।

अहसान इकबाल का दिलचस्प बयान  

दूसरे बयान में अहसान इकबाल ने भारत की भौगोलिक स्थिति को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि भारत-दक्षिण एशिया के बिल्कुल केंद्र में है। बाकी सभी देश इसके परिधि पर हैं। दक्षिण एशिया के सही से काम करने के लिए भारत की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह बयान बयान अपने आप में दिलचस्प है क्योंकि पाकिस्तान अक्सर भारत को सहयोग में रोड़ा बताता रहा है। अहसान इकबाल ने माना कि क्षेत्रीय स्थिरता और शांति के लिए भारत की भागीदारी जरूरी है। दक्षिण एशिया में भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था और भौगोलिक स्थिति उसे स्वाभाविक रूप से केंद्र बनाती है। नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान सभी भारत से जु़ड़े हुए हैं।       

Also read: OpenAI के दफ्तर में छात्रों का प्रदर्शन, ‘हमारा भविष्य मत चुराओ’ के लगे नारे; 13 गिरफ्तार

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी की करारी हार, संसद के दोनों सदनों में रिपब्लिकन पीछे

Ameirca Midterm Election: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। उनकी पार्टी रिपब्लिकन संसद के दोनों सदन में मात खा चुकी है। विपक्षी दल डेमोक्रेकिटक ने दोनों ही सदन में बहुतत हासिल कर लिया है।

US Election: अमेरिका को मिला पहला मुस्लिम सीनेटर! अब्दुल अल-सईद ने मिशिगन में दर्ज की जीत

US Election: अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने बड़ी सफलता हासिल की है। मिशिगन की अहम सीनेट सीट पर डेमोक्रेटिक उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद ने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी माइक रोजर्स को हरा दिया है। इस जीत के साथ अल-सईद अमेरिकी सीनेट के लिए चुने जाने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। समाचार एजेंसी रॉयटर्स और एसोसिएटेड प्रेस ने उनकी जीत की पुष्टि की है।

US स्टॉक मार्केट ने मनाया ट्रंप के हार का असली जश्न, जानिए क्या रहीं बड़ी वजह

US Stock Market Rally: अमेरिका के शेयर बाजार में बीते दिन कारोबारियों की बल्ले- बल्ले हो गयी। इसकी वजह ट्रंप की हार को बताया जा रहा। आखिर क्यों क्या कारण हैं। बता दें की दरअसल, US Stock Market डोनाल्ड ट्रंप की हार के बाद अचानक तूफानी तेजी पकड़े हुए दिखे। डाउ जोन्स ने तो ऐसा गदर काटा कि इसमें आई रैली बीते 18 महीने में सबसे तेज रही।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast