Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: हर्बल कुंभ से जड़ी-बूटी की खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर; कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया 2030 का लक्ष्य

Uttarakhand News: हर्बल कुंभ से जड़ी-बूटी की खेती को मिलेगा बढ़ावा, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर; कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बताया 2030 का लक्ष्य

Uttarakhand News: उत्तराखंड में जड़ी-बूटी आधारित खेती और औषधीय पौधों के उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र स्थित माला गांव में आयोजित हर्बल कुंभ, जड़ी-बूटी कृषि मेला एवं श्री धन्वंतरि महोत्सव में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जड़ी-बूटी की खेती किसानों की आय बढ़ाने के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा कर सकती है। पतंजलि ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और जड़ी-बूटी आधारित कृषि, आयुर्वेद तथा किसानों की आजीविका से जुड़े प्रयासों की सराहना की।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड आयुर्वेद और औषधीय वनस्पतियों की समृद्ध धरती है। यहां सदियों से ऋषि-मुनियों ने आयुर्वेद और जड़ी-बूटियों के माध्यम से मानव स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का मार्ग दिखाया है। उन्होंने कोविड महामारी के कठिन दौर में भी आयुर्वेद की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हर्बल कुंभ जैसे आयोजन किसानों को जड़ी-बूटी आधारित खेती की नई संभावनाओं से परिचित कराने में मददगार होंगे। औषधीय पौधों के उत्पादन को बढ़ावा मिलने से किसानों की आमदनी में वृद्धि होगी। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर भी विकसित होंगे।

पहाड़ों से पलायन रोकने में मिलेगी मदद

गणेश जोशी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में जड़ी-बूटी उत्पादन को बढ़ावा देना आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। इससे स्थानीय किसानों को अपनी उपज के माध्यम से अतिरिक्त आय अर्जित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि खेती से जुड़े नए अवसर पैदा होने पर युवाओं को अपने ही क्षेत्र में रोजगार मिल सकेगा। इससे पहाड़ों से पलायन रोकने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी।

2030 तक हिमाचल और कश्मीर के बराबर लाने का लक्ष्य

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक उत्तराखंड को कृषि एवं उद्यानिकी के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश और कश्मीर के बराबर लाना है। इस दिशा में आधुनिक तकनीक, नवाचार और पारंपरिक कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

झज्जर में बड़ी कार्रवाई, DC वर्षा खांगवाल ने सरपंच ज्योति को किया सस्पेंड, गंभीर आरोपों में जांच शुरू

Jhajjar sarpanch suspended: हरियाणा की झज्जर जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बेरी खंड के गांव दिमाना की सरपंच ज्योति को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। डीसी ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है।

Haryana News: हिसार के इस बिजी रोड को किया जाएगा अपग्रेड, 6-लेन बनाने का मास्टर प्लान तैयार; पैदल यात्रियों को भी मिलेगी सुरक्षा

Haryana Road Connectivity: हरियाणा में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने शहर के सबसे बिजी मार्गों में शामिल पुराने दिल्ली रोड को एक नया रूप देने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। जिससे यात्रियों का सफर आसान बनेगा और समय की भी बचत होगी।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने सड़क, सिंचाई और मंदिरों के लिए खोला खजाना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जनपदों में सड़क, सिंचाई, आवास, मंदिरों के सौन्दर्यीकरण एवं अन्य विकास कार्यों के साथ ही कुंभ मेला-2027 के अंतर्गत 06 निर्माण कार्यों के लिए लिए ₹42.78 करोड की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा कुंभ मेला-2027 के अंतर्गत 06 मार्गाे के निर्माण हेतु ₹26.27 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast