Search KhabarFast

Press ESC to close

रिश्वत लेते ही भागा दारोगा, पकड़े जाने के डर से तालाब में कूदा तो विजिलेंस ने भी लगा दी छलांग, रेस्ट रूम से मिले लाखों

रिश्वत लेते ही भागा दारोगा, पकड़े जाने के डर से तालाब में कूदा तो विजिलेंस ने भी लगा दी छलांग, रेस्ट रूम से मिले लाखों

VIDEO: रिश्वत लेकर पकड़े जाते हुए अपराधियों के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे दरोगा के विषय में बताने जा हैं। जिसने रिश्वत लेते ही फ़िल्मी सीन बना दिया। बता दें की ओडिशा के संबलपुर जिले में भ्रष्टाचार का एक फिल्मी मामला सामने आया है। महुलपाली थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर सुजीत कुमार महांता को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस टीम ने रंगेहाथ पकड़ लिया, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने तालाब में छलांग लगा दी। इसके बाद विजिलेंस अधिकारी भी उसके पीछे तालाब में कूद गया और तैरकर उसे दबोच लिया।

मामला निपटाने के बदले मांगी थी रिश्वत

जानकारी के मुताबिक, SI सुजीत कुमार महांता एक मामले की जांच कर रहा था। उसी मामले को निपटाने के लिए उसने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की डिमांड की थी। उसने शिकायतकर्ता को बुधवार शाम थाने के बाहर सुनसान जगह पर पैसे लेकर बुलाया था।शिकायतकर्ता ने पहले ही विजिलेंस को इसकी सूचना दे दी थी। टीम ने जाल बिछाया हुआ था। जैसे ही SI ने पैसे हाथ में लिए, विजिलेंस टीम को देखकर वह भागने लगा।

Also read: UGC के जातिगत भेदभाव वाले नियमों पर रोक! सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का बड़ा जवाब, होगा पुनर्विचार

तालाब में कूदकर भागने की कोशिश

पकड़े जाने के डर से SI सड़क से भागते हुए पास के तालाब में कूद गया। लेकिन विजिलेंस टीम ने पीछा नहीं छोड़ा। टीम का एक सदस्य भी तालाब में कूद गया और तैरते हुए SI तक पहुंचकर उसे पकड़ लिया। उसके पास से रिश्वत के 10 हजार रुपये बरामद कर लिए गए।

रेस्ट रूम से मिले 1.55 लाख

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ने आय से अधिक संपत्ति के एंगल से जांच शुरू की। थाने के परिसर में स्थित उसके रेस्ट रूम की तलाशी में 1 लाख 55 हजार 700 रुपये नकद मिले। बताया जा रहा है कि ये पैसे कई लिफाफों में रखे हुए थे।इस मामले में संबलपुर विजिलेंस थाने में केस नंबर 21/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 की धारा 7 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

UGC के जातिगत भेदभाव वाले नियमों पर रोक! सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का बड़ा जवाब, होगा पुनर्विचार

UGC Caste Discrimination Rules: शिक्षण संस्थानों में जातिगत भेदभाव रोकने के लिए लाए गए UGC के नए नियमों पर जारी विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने कोर्ट को बताया कि विवादित नियमों पर पुनर्विचार के लिए कमेटी बनाने की तैयारी चल रही है।केंद्र की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच को बताया कि सरकार इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर रही है

PF खाते में नाम-जन्मतिथि गलत है? घर बैठे 5 मिनट में करें सुधार, जानें EPFO का नया आसान तरीका

PF account correction online: अगर आपके PF खाते में नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि या जॉइनिंग डेट में कोई गड़बड़ी है और इसकी वजह से PF निकालने या ट्रांसफर करने में दिक्कत आ रही है, तो आपके लिए बड़ी राहत है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast