Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर CM धामी अलर्ट, परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

Uttarakhand News: केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर CM धामी अलर्ट, परेड ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को देहरादून के परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर मंच, बैठक व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित हों तथा कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन को अनावश्यक असुविधा न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पार्किंग स्थलों को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से तैयारियों की प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले पूर्ण कर ली जाएं। आयोजन से जुड़े अधिकारियों के दायित्व स्पष्ट हों तथा प्रत्येक स्तर पर व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के सुचारु एवं सफल आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय सहित शासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

झज्जर में बड़ी कार्रवाई, DC वर्षा खांगवाल ने सरपंच ज्योति को किया सस्पेंड, गंभीर आरोपों में जांच शुरू

Jhajjar sarpanch suspended: हरियाणा की झज्जर जिला उपायुक्त वर्षा खांगवाल ने भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए बेरी खंड के गांव दिमाना की सरपंच ज्योति को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। डीसी ने हरियाणा पंचायती राज अधिनियम 1994 के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह आदेश जारी किया है।

Haryana News: हरियाणा में एक लाख की रिश्वत लेते AFSO गिरफ्तार, राशन डिपो का लाइसेंस जारी करने की एवज में मांगी थी रिश्वत

AFSO arrested Haryana: हरियााणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) द्वारा भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसीबी ने भिवानी में तैनात सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी (AFSO) मुकेश कुमार को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शिकायतकर्ता से राशन डिपो का लाइसेंस जारी करवाने की एवज में कुल 1.50 लाख रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

Haryana News: हिसार के इस बिजी रोड को किया जाएगा अपग्रेड, 6-लेन बनाने का मास्टर प्लान तैयार; पैदल यात्रियों को भी मिलेगी सुरक्षा

Haryana Road Connectivity: हरियाणा में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने शहर के सबसे बिजी मार्गों में शामिल पुराने दिल्ली रोड को एक नया रूप देने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। जिससे यात्रियों का सफर आसान बनेगा और समय की भी बचत होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast