Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! बंगाल की खाड़ी के असर से उत्तर भारत में आंधी-बारिश का दौर, जानें दिल्ली-हरियाणा का हाल

Aaj Ka Mausam: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत! बंगाल की खाड़ी के असर से उत्तर भारत में आंधी-बारिश का दौर, जानें दिल्ली-हरियाणा का हाल

IMD Rain Alert: भीषण गर्मी और लू से तप रहे उत्तर भारत में राहत की बारिश हुई है। दरअसल, बंगाल की खाड़ी से उठी नमी भरी हवाओं और मौसमी सिस्टम की वजह से उत्तर भारत के मौसम ने करवट ले ली है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब समेत लगभग 15 राज्यों में आंधी-बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना हैं कि यह बदलाव आने वाले मानसून की मजबूत दस्तक का संकेत है।

Also read: उत्तर भारत में बदला मौसम, बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भारत से आने वाली नमी के कारण दिल्ली-NCR, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ उत्तर प्रदेश और बिहार में तेज गरज वाली आंधी-बारिश और ओले गिरने संभव है। इस दौरान हवा की रफ्तार 50-70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है। इन इलाकों के तापमान में 4-8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है। इसके अलावा राजस्थान, उत्तराखंड. हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में गुरुवार शाम के बाद मौसम सुहाना हो गया। इस दौरान तेज आंधी, बिजली चमकने और हल्की बारिश ने लोगों का गर्मी से राहत दी। IMD ने आने वाले दिनों के लिए अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री तक रहने की संभावना जताई है। साथ ही, दिनभर बादल छाए रहने का भी अनुमान है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिशा सालियान केस में आदित्य ठाकरे ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 6 साल से मेरा नाम जोड़ने की कोशिश

Aditya Thackery On Disha Saliyan Case:मुंबई की दिवंगत सेलिब्रिटी मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में शिवसेना (उद्धव गुट) नेता आदित्य ठाकरे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनका दिशा सालियन से कभी कोई संपर्क या पहचान नहीं थी। उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीबीआई ने

15 अक्टूबर से लागू होगा UPI का ये नया नियम, बढ़ सकती है छोटे दुकानदारों की मुश्किलें!

UPI इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ा अपडेट है। 15 अक्टूबर 2026 से UPI के कुछ मर्चेंट ट्रांजेक्शन के नियम बदलने जा रहे हैं। नए नियम के तहत 2,000 रुपये से ज्यादा के चुनिंदा Person-to-Merchant यानी P2M पेमेंट पर 0.4 फीसदी Merchant Discount Rate (MDR) लगेगा।

UPI MDR Rule:यूपीआई मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दाखिल की गई याचिका

UPI MDR Rule:यूपीआई मर्चेंट पेमेंट का मामला सुप्रीम कोर्ट पहु्ंच गया है। 2000 रुपए से ऊपर के मर्चेंट पेमेंट पर एमडीआर लागू होने के बाद इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast