Delhi News:राजधानी दिल्ली से एक बार फिर हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां सिर्फ एक्सट्रा छोले मांगने पर विवाद हो गया। एक दुकानदार ने 35 वर्षीय शख्स पर चाकू से हमले कर दिए। गंभीर रूप से घायल को महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
वहीं, घटना के बाद आरोपी दुकानदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया है। अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
क्यों हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि निहाल विहार का रहने वाला 35 वर्षीय संदीप ड्राइवर था। रविवार रात वह अपने दोस्तों के साथ मार्केट गया था। वह छोले भटूरे खाने के बाद घर ले जाने के लिए पैक करवाए। पैकेट में छोले की मात्रा कम देखकर संदीप ने स्टॉल मालिक चिंटू गुप्ता से थोड़े और डालने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई, जो देखते ही देखते हत्या की वारदात में बदल गई।
विवाद बढ़ने के बाद दुकानदार ने आपा खो दिया। आरोपी चिंटू गुप्ता ने संदीप पर चाकू से एक के बाद एक 7 बार हमले कर दिए। वहीं, घटना की सूचना मिलने पर संदीप के पिता ब्रजेश सिंह मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने अपने बेटे को फूट स्टॉल पर खून से लथपथ देखा। जिसके बाद गंभीर अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।
परिजनों ने क्या आशंका जताई
घटना के बाद पश्चिम विहार थाना पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, अस्पताल के बाहर मृतक के पिता ब्रजेश सिंह ने कहा कि मेरे बेटे ने मुझे बताया था कि उसे 5 से 6 लोगों ने मिलकर मारा है। पुलिस ने सिर्फ एक आदमी को क्यों पकड़ा है। उन्होंने अपना दर्द सुनाते हुए कहा कि मुझे इस उम्र में अपने जवान बेटे की अर्थी उठानी पड़ रही है।
Also read: Delhi News: दिल्ली में चाकू दिखाकर लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे के अंदर पुलिस ने दबोचा