Kulwant Ali Arrested: पंजाब में हुए हैंड ग्रेनेड हमले का वांटेड कुलवंत अली हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया हैं। बता दें की गिरफ्त में आए आरोपी कुलवंत पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकी शहजाद भट्टी से जुड़े होने का आरोप है। साथ ही पुलिस ने यह भी जानकारी दी हैं की कुलवंत 13 सितंबर 2026 को फाजिल्का जिले के जलालाबाद में हुए हैंड ग्रेनेड हमले के मामले में वांटेड था। कुलवंत के गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां उसके संपर्कों और कथित नेटवर्क की जानकारी के लिए जांच में जुट गई हैं।
वारदात को अंजाम देने में किन लोगों ने उसकी मदद
पुलिस ने बताया की जांच के अनुसार कुलवंत अली पंजाब का रहने वाला हैं। वो पंजाब के फिरोजपुर जिले में रहता हैं। जलालाबाद में हुए हैंड ग्रेनेड हमले के बाद से ही सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं। जांच के आधार पर पंजाब पुलिस ने फरीदाबाद में कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस अब इस प्रयास में लगी हैं की हमले की साजिश में उसका क्या रोल था और वारदात को अंजाम देने में किन लोगों ने उसकी मदद की थी।
Also read: Delhi News:दिल्ली में 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
कुलवंत अली की गिरफ्तारी अहम
कुलवंत अली की गिरफ्तारी बड़ी इसलिए भी मानी जा रही है क्योंकि राजस्थान के श्रीगंगानगर में 8 किलो RDX बरामदगी केस में भी उसका नाम सामने आया था। उस मामले में भी वह वांटेड था। अब एजेंसियां दोनों केस के कनेक्शन को खंगाल रही हैं, हालांकि आतंकी लिंक पर फाइनल पुष्टि जांच के बाद ही होगी।पुलिस अब उससे उसके नेटवर्क, हथियार सप्लाई और सीमा पार से जुड़े संपर्कों पर पूछताछ कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि पंजाब और आसपास के राज्यों में उसके साथ और कौन-कौन सक्रिय था। फिलहाल जांच जारी है और उम्मीद है कि पूछताछ से कई अहम सुराग मिलेंगे।