Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तर भारत में बदला मौसम, बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

उत्तर भारत में बदला मौसम, बारिश-आंधी और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

North India Rain: उत्तर भारत के कई राज्यों में आज रात से मौसम ने बड़ा करवट लिया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव आज शाम से शुरू होकर 30 मई तक जारी रह सकता है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, उत्तर पाकिस्तान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय हवाओं के असर से यह मौसम प्रणाली सक्रिय हुई है। इसके कारण कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।

कुछ जगहों पर ओले गिरने की आशंका

दिल्ली-एनसीआर में आज शाम से मौसम बदलने की संभावना है। यहां तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। पंजाब और हरियाणा में भी कई जिलों में बारिश और तेज आंधी का खतरा बना हुआ है। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है।

क्या कहते हैं मौसम विशेषज्ञ?

मौसम विभाग ने 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी की गति 80 से 120 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी तेज हवाओं से पेड़ गिर सकते हैं, बिजली के खंभे टूट सकते हैं और कमजोर ढांचे को नुकसान पहुंच सकता है। विशेषज्ञों ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है। खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। किसानों को भी फसलों और पशुओं की सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

क्या है मौसम बदलने की वजह?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक प्राकृतिक मौसम प्रणाली है, जो पश्चिम दिशा से आती है। गर्मियों में यह आंधी और बारिश लेकर आती है। इस बार यह सिस्टम काफी सक्रिय बताया जा रहा है। हालांकि, भीषण गर्मी और नौतपा के बीच यह बारिश लोगों को राहत भी दे सकती है। कई दिनों से उत्तर भारत के लोग तेज गर्मी और लू से परेशान थे। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। फिलहाल मौसम विभाग लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी नए अलर्ट जारी किए जा सकते हैं।  

Also read: Karnataka CM Resignation: सिद्धारमैया ने राज्यपाल सचिव को सौंपा इस्तीफा, बोले - आलाकमान के आदेश का पालन...

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'चाकू लेकर हत्या करने आया...' सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाईवोल्ट्रेड ड्रामा, संदिग्ध को पकड़ा

Assault On Pappu Yadav:पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा हो गया। वह दिल्ली स्थित आवास पर मीडिया से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान हाईवोल्टेड ड्रामा देखने को मिला। वहीं, मीडिया के सामने ही उनके समर्थकों और विरोधियों के बीच तीखी बहस के बाद मारपीट हो गई।

Delhi News: 2009 के बाद पहली बार आपदा प्रबंधन कर्मचारियों के वेतन में होगी 100% तक की बढ़ोतरी, दिल्ली सरकार ने दिखाई हरी झंडी

Delhi Disaster management Staff Salary Hike: दिल्ली सरकार ने आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत, आधुनिक और अधिक पेशेवर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीएसडीएमए) के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों, जिनमें परियोजना अधिकारी (पीओ), जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) और परियोजना समन्वयक (पीसी) शामिल हैं, के वेतन में वृद्धि करने का फैसला लिया है।

‘FriendShip Day’ पर दिखा राहुल गांधी का Gen Z स्टाइल, युवाओं को दिया खास मैसेज; कोरियन फिंगर हार्ट ने खींचा सबका ध्यान

Rahul Gandhi on Friendship Day: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 03 अगस्त रविवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए Gen Z स्टाइल में 'फ्रेंडशिप डे’ की बधाई दी है। उन्होंने कोरियन 'फिंगर हार्ट' का इस्तेमाल करते हुए एक फोटो पोस्ट की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast