Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 02 November: चक्रवात अर्नब के बाद अब मुरासु तूफान का खतरा, 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली-UP में भी बदलेगा मौसम

Kal Ka Mausam 02 November: चक्रवात अर्नब के बाद अब मुरासु तूफान का खतरा, 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली-UP में भी बदलेगा मौसम

02 November Ka Mausam: साइक्लोन अर्नब के भारत के पूर्वी तट पर तबाही मचाने के कुछ दिनों बाद, बंगाल की खाड़ी के ऊपर 'मुरासु' नाम का एक नया साइक्लोनिक तूफ़ान बना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मुरासु एक डीप डिप्रेशन के रूप में बना था, जो आखिरकार दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक तूफ़ान में बदल गया। IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पिछले 6 घंटों में 23 kmph की स्पीड से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और तेज़ होकर साइक्लोनिक स्टॉर्म मुरासु बन गया।

IMD के ताजा अपडेट की मानें तो साइक्लोन के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और और तेज़ होने की बहुत ज्यादा संभावना है। जो 2 नवंबर की सुबह के आसपास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक गंभीर साइक्लोनिक स्टॉर्म में और तेज़ होने की बहुत संभावना है। मौसम के बदलते चक्र की वजह से देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी राज्यों में मौसम पूरी तरह से बदल चुका है। बादल बरसने की साथ बर्फबारी तक की आशंका जताई गई है। तो लिए IMD से कल 02 नवंबर 2023 सोमवार का मौसम अपडेट जानते है। 

Also read: बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी! ONGC में 3,047 पदों पर बंपर भर्ती, मेरिट से होगा सीधा सेलेक्शन

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने देश के लगभग 21 राज्यों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब, झारखंड, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम और सिक्किम शामिल हैं। इसके अलावा पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा भी चलेगी।

दिल्ली में कैसा रहेगा कल का मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में मौसम करवट ले चुका है। हाल ही में हुई बारिश क वजह से मौसम ठंडा बना हुआ है। ये सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रहेगा। IMD ने बताया कि दिल्ली में कल आंधी-बारिश संभव है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा कल का मौसम?

IMD ने उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD ने मेरठ, आगरा, गाजियाबाद, अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, अयोध्या और गोरखपुर जैसे कई इलाकों में बारिश संभव है। इसी के साथ तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है।   

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी! ONGC में 3,047 पदों पर बंपर भर्ती, मेरिट से होगा सीधा सेलेक्शन

ONGC Apprentice Recruitment 2026: अगर आप सरकारी कंपनी में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है। देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी ONGC ने युवाओं के लिए बंपर वैकेंसी का ऐलान किया है। ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन ने अपने देशभर के वर्क सेंटर्स के लिए अप्रेंटिस के कुल 3,047 पदों पर भर्ती निकाली है।

“पश्चिम बंगाल SIR का शिकार है”: ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक रैली में भरी हुंकार, सरकार पर साधा निशाना

Mamata Banerjee Ramlila Maidan rally: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि बंगाल के लोग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के "शिकार" हैं और उन्होंने इस कवायद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की कसम खाई, और कहा कि वह हार नहीं मानेंगी। राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने BJP पर पश्चिम बंगाल को लूटने का आरोप लगाया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast