Search KhabarFast

Press ESC to close

'10 लाख लोग कहां थे, दिखाइए', INDIA ब्लॉक की मेगा रैली पर BJP ने कसा तंज, भीड़ के दावे पर उठाए सवाल

'10 लाख लोग कहां थे, दिखाइए', INDIA ब्लॉक की मेगा रैली पर BJP ने कसा तंज, भीड़ के दावे पर उठाए सवाल

NDIA Bloc Rally Delhi: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज INDIA ब्लॉक की 'वोट बचाओ' रैली के बाद सियासत तेज हो गई है। बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। बीजेपी नेता और सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रैली में भीड़ को लेकर कांग्रेस के दावों की पोल खोलने का दावा किया। पात्रा ने रामलीला मैदान की तस्वीरें और ड्रोन वीडियो दिखाते हुए कहा कि कांग्रेस के 10 लाख लोगों के जुटने का दावा हवा-हवाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और पवन खेड़ा ने दावा किया था कि रैली में 10 लाख लोग पहुंचेंगे, लेकिन मैदान की हकीकत कुछ और ही है।पात्रा ने कहा, "रामलीला मैदान करीब 10 से 12 एकड़ में फैला है। मैदान का करीब 15 फीसदी हिस्सा स्टेज और उसके आगे बने डी-एरिया में चला गया।

"मैदान का 40 फीसदी हिस्सा पूरी तरह खाली पड़ा था"

इसके बाद मैदान का 40 फीसदी हिस्सा पूरी तरह खाली पड़ा था। वहां न कुर्सियां थीं, न लोग। "बीजेपी नेता ने दावा किया कि मैदान में कुल 28 हजार कुर्सियां लगाई गई थीं, जिनमें से 5 से 7 हजार कुर्सियां खाली पड़ी थीं। वीडियो में जो सफेद हिस्सा दिख रहा है, वो खाली कुर्सियां ही हैं। उन्होंने कहा कि ये वीडियो दोपहर साढ़े तीन से चार बजे के बीच का है, जब रैली अपने पीक पर होनी चाहिए थी। आगे की तरफ कुछ लोग थे, लेकिन पीछे और बीच का पूरा मैदान खाली था। पात्रा ने तंज कसते हुए कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस कह रही थी कि 10 लाख लोग आएंगे। कहां थे 10 लाख लोग, हमें दिखाइए।

Also read: “पश्चिम बंगाल SIR का शिकार है”: ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक रैली में भरी हुंकार, सरकार पर साधा निशाना

"अगर वोट काट दिया तो लोग कहां गए, ये भी बताइए"

अगर वोट काट दिया तो लोग कहां गए, ये भी बताइए। आपको देखना चाहिए कि कितने लोग नहीं आए और कितने लोग कहीं और चले गए। "राहुल गांधी पर भी पात्रा ने निशाना साधा। राहुल गांधी ने रैली में आए लोगों से चांदनी चौक में खरीदारी करने की अपील की थी। इस पर पात्रा ने कहा, "राहुल गांधी ने लोगों से खरीदारी करने को कहा। क्या वो खुद चांदनी चौक में खरीदारी करेंगे? वो तो वियतनाम और थाईलैंड जाते हैं। "बता दें कि आज इंडिया ब्लॉक ने दिल्ली के रामलीला मैदान में वोटर लिस्ट में SIR को लेकर बड़ी रैली की थी। रैली में राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता शामिल हुए थे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 02 November: चक्रवात अर्नब के बाद अब मुरासु तूफान का खतरा, 21 राज्यों में बारिश का अलर्ट; दिल्ली-UP में भी बदलेगा मौसम

02 November Ka Mausam: साइक्लोन अर्नब के भारत के पूर्वी तट पर तबाही मचाने के कुछ दिनों बाद, बंगाल की खाड़ी के ऊपर 'मुरासु' नाम का एक नया साइक्लोनिक तूफ़ान बना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मुरासु एक डीप डिप्रेशन के रूप में बना था, जो आखिरकार दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक तूफ़ान में बदल गया। IMD ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डीप डिप्रेशन पिछले 6 घंटों में 23 kmph की स्पीड से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और तेज़ होकर साइक्लोनिक स्टॉर्म मुरासु बन गया।

“पश्चिम बंगाल SIR का शिकार है”: ममता बनर्जी ने इंडिया ब्लॉक रैली में भरी हुंकार, सरकार पर साधा निशाना

Mamata Banerjee Ramlila Maidan rally: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को कहा कि बंगाल के लोग स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के "शिकार" हैं और उन्होंने इस कवायद के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की कसम खाई, और कहा कि वह हार नहीं मानेंगी। राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की मेगा रैली को संबोधित करते हुए, बनर्जी ने BJP पर पश्चिम बंगाल को लूटने का आरोप लगाया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast