Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने पटना जू के पास खोला पहला तरकारी आउटलेट, 200 केंद्र खोलने की तैयारी, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

Bihar News: CM सम्राट चौधरी ने पटना जू के पास खोला पहला तरकारी आउटलेट, 200 केंद्र खोलने की तैयारी, किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना जू के गेट नंबर-2 के पास तरकारी आउटलेट का उद्घाटन किया। बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन सहकारी फेडरेशन लिमिटेड (वेजफेड) की ओर से संचालित यह अपनी तरह का पहला आउटलेट है। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव भी मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के साथ उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर ताजी और गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उपलब्ध कराना है।

उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार किसानों की आय दोगुनी करने और सब्जी उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। वेजफेड की ओर से शुरू किया गया तरकारी आउटलेट इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर बाजार मिलेगा और उपभोक्ताओं को भी उचित मूल्य पर शुद्ध, ताजी एवं गुणवत्तापूर्ण सब्जियां मिल सकेंगी।

पहले चरण में बनेंगे 200 तरकारी आउटलेट

सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने बताया कि योजना के पहले चरण में कुल 200 तरकारी आउटलेट बनाए जा रहे हैं। प्रत्येक आउटलेट के निर्माण पर 7.44 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए 15×10 वर्ग फीट का आकार निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन आउटलेट के माध्यम से सब्जी उत्पादक किसानों और उत्पादक समूहों से सीधे सब्जियों की खरीद की जाएगी। इससे बिचौलियों की भूमिका कम होगी और किसानों को बाजार एवं रोजगार के अवसरों का सीधा लाभ मिलेगा।

गर्दनीबाग और शास्त्री नगर में भी खुलेंगे तरकारी आउटलेट

मंत्री ने बताया कि पटना नगर निगम क्षेत्र के पार्कों में भी गुणवत्तापूर्ण तरकारी आउटलेट खोलने की योजना है। जल्द ही पटना के गर्दनीबाग स्थित ऑफिसर्स फ्लैट और शास्त्री नगर स्थित ऑफिसर्स क्वार्टर में भी इन आउटलेट की शुरुआत की जाएगी। इस पहल से शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों को ताजी और गुणवत्तापूर्ण सब्जियां उचित दर पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था विकसित होगी।

'हर थाली में बिहार तरकारी' योजना पर काम

सहकारिता मंत्री ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य 'हर थाली में बिहार तरकारी' के लक्ष्य को पूरा करना है। इसके लिए पंचायत और प्रखंड स्तर पर जरूरी आधारभूत संरचनाएं विकसित की जा रही हैं। सब्जी संग्रहण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं और प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों को जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा सब्जी हाटों में कोल्ड स्टोरेज की सुविधा विकसित की जा रही है, ताकि सब्जियों की गुणवत्ता बनी रहे और उनकी बर्बादी रोकी जा सके।

किसानों को आधुनिक तकनीक और विपणन का दिया जाएगा प्रशिक्षण

योजना के तहत सब्जी उत्पादक सहकारी समितियों से जुड़े किसानों को चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इसमें किसानों को आधुनिक तकनीक, बेहतर उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन की जानकारी दी जाएगी। वेजफेड की इस पहल से सब्जी उत्पादकों को संगठित बाजार उपलब्ध कराने, बिचौलियों की भूमिका कम करने और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह, निबंधक (सहयोग समितियां) रजनीश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
 

Also read: पटना-गया-बोधगया बनेंगे वर्ल्ड क्लास सिटी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने CM सम्राट चौधरी को दिया विजन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ihar News: CM सम्राट चौधरी ने 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता का किया उद्घाटन, राज्य में बनेंगे 20 नए खेल कॉम्प्लेक्स

Bihar News:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर में 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी प्रतियोगिता-2026 का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। यह प्रतियोगिता 1 से 4 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न राज्यों से बिहार पहुंचे खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका परिचय जाना और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए

Bihar News: कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधान मंडल परिसर की नर्सरी गोद लेने का लिया फैसला, प्रकृति संरक्षण के लिए की खास अपील

Bihar News:बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए बिहार विधान मंडल परिसर स्थित नर्सरी को गोद लेने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य नर्सरी का संरक्षण एवं संवर्धन करने के साथ हरित वातावरण को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast